नस्तालीक़
From Wikipedia, the free encyclopedia
नस्तालीक़ (उर्दू और फ़ारसी:نستعلیق), इस्लामी कैलिग्राफ़ी की एक प्रमुख पद्धति है। इसका जन्म ईरान में चौदहवीं-पन्द्रहवीं शताब्दी में हुआ। यह इरान, दक्षिणी एशिया एवं तुर्की के क्षेत्रों में बहुतायत में प्रयोग की जाती रही है। कभी कभी इसका प्रयोग अरबी लिखने के लिये भी किया जाता है। शीर्षक आदि लिखने के लिये इसका प्रयोग खूब होता है।
सामान्य तथ्य नस्तालीक़, प्रकार ...
नस्तालीक़ | |
---|---|
"विकिपीडिया में आपका स्वागत है" फ़ारसी विकिपीडिया से (बवीकीपिदिया ख़ुशामदीद) | |
प्रकार | अब्जद |
भाषाएँ | उर्दू, फ़ारसी, कुछ बोलियाँ पंजाबी |
बंद करें
नस्तालीक का एक रूप उर्दू एवं फ़ारसी लिखने में प्रयुक्त होता है। उर्दू अधिकांशतः नस्तालीक लिपि में लिखी जाती है, जो फ़ारसी-अरबी लिपि का एक रूप है। उर्दू दाएँ से बाएँ लिखी जाती है।