कनक भवन
From Wikipedia, the free encyclopedia
कनक भवन अयोध्या में राम जन्म भूमि, रामकोट के उत्तर-पूर्व में है।[1] कनक भवन अयोध्या के बेहतरीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यह भवन भगवान श्री राम जी से विवाह के तुरंत बाद महारानीकैकेयी जी द्वारा देवी सीता जी को उपहार में दिया गया था। यह देवी सीता और भगवान राम का निजी महल है। मान्यताओं के अनुसार मूल कनक भवन के टूट-फूट जाने के बाद द्वापर युग में स्वयं श्री कृष्ण जी द्वारा इसे पुनः निर्मित किया गया।[2] माना जाता है कि मध्य काल में इसे विक्रमादित्य ने इसका जीर्णोद्धार करवाया।[3] बाद में इसे ओरछा की रानी वृषभानु कुंवरि द्वारा पुनर्निर्मित किया गया जो आज भी उपस्थित है।[4][5] गर्भगृह में स्थापित मुख्य मूर्तियां भगवान राम और देवी सीता की हैं।
सामान्य तथ्य कनक भवन, धर्म संबंधी जानकारी ...
कनक भवन | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
प्रोविंस | उत्तर प्रदेश |
देवता | राम, सीता |
त्यौहार | विवाह पंचमी, राम नवमी, दीपावली, दशहरा |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | अयोध्या |
ज़िला | अयोध्या जिला |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 26.7980174°N 82.1992155°E / 26.7980174; 82.1992155 |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | हिन्दू |
निर्माता | चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य 2431ई, समुद्रगुप्त 387 ई॰, महारानी वृषभान कुंवारी 1891ई॰ |
वेबसाइट | |
kanak-bhavan-temple.com |
बंद करें