![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/01/Omkareswar_Jyotirlinga.jpg/640px-Omkareswar_Jyotirlinga.jpg&w=640&q=50)
ओंकारेश्वर मन्दिर
मध्यप्रदेश, भारत मे एक हिंदू मंदिर / From Wikipedia, the free encyclopedia
Omkareshwara Temple: ओंकारेश्वर मंदिर का इतिहास और इससे जुड़ी पौराणिक कहानी
ॐकारेश्वर मंदिर | |
---|---|
![]() | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्मਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
देवता | ॐ |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में |
वास्तु विवरण | |
शैली | हिन्दू |
निर्माता | स्वयंभू |
स्थापित | अति प्राचीन |
Omkareshwara Temple एक हिन्दू मंदिर है। यह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। यह नर्मदा नदी के बीच मन्धाता या शिवपुरी नामक द्वीप पर स्थित है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगओं में से एक है , सदियों पहले कोली जनजाति ने इस जगह पर लोगो की बस्तियां बसाई और अब यह जगह अपनी भव्यता और इतिहास से प्रसिद्ध है [1] । यह यहां के मोरटक्का गांव से लगभग (14 कि॰मी॰) दूर बसा है। यह द्वीप हिन्दू पवित्र चिन्ह ॐ के आकार में बना है। यहां दो मंदिर स्थित हैं[2]।
- ॐकारेश्वर
- ममलेश्वर
ॐकारेश्वर का निर्माण नर्मदा नदी से स्वतः ही हुआ है। यह नदी भारत की पवित्रतम नदियों में से एक है और अब इस पर विश्व का सर्वाधिक बड़ा बांध परियोजना का निर्माण हो रहा है।
जिस ओंकार शब्द का उच्चारण सर्वप्रथम सृष्टिकर्ता विधाता के मुख से हुआ, वेद का पाठ इसके उच्चारण किए बिना नहीं होता है। इस ओंकार का भौतिक विग्रह ओंकार क्षेत्र है। इसमें 68 तीर्थ हैं। यहाँ 33 कोटि देवता परिवार सहित निवास करते हैं तथा 2 ज्योतिस्वरूप लिंगों सहित 108 प्रभावशाली शिवलिंग हैं। मध्यप्रदेश में देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग विराजमान हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओम्कारेश्वर- ममलेश्वर के रूप में विराजमान हैं।
Also read: Kundali Dosh: कुंडली में 5 ऐसे दोष जो रातों रात बदल देंगे आपका जीवन