![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a8/Adansonia_grandidieri04.jpg/640px-Adansonia_grandidieri04.jpg&w=640&q=50)
ऐडनसोनिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऐडनसोनिया (Adansonia), जो साधारण रूप से बाओबाब (Baobab) के नाम से जाने जाते हैं, पतझड़ी वृक्षों एक जीववैज्ञानिक वंश है जिसमें आठ जातियाँ सम्मिलित हैं। भारत में इन्हें गोरक्षी और गोरख इमली (Gorakh Imli) के नाम से भी जाना जाता है। मूल रूप से बाओबाब माडागास्कर, अफ्रीका की मुख्यभूमि और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते थे, लेकिन इन्हें मानवों द्वारा एशिया और विश्व के अन्य क्षेत्रों में भी फैलाया गया है।[1] यह एक लम्बी आयु वाला वृक्ष है और ज़िम्बाबवे का एक बाओबाब सन् 2011 में अपनी मृत्यु से पहले 2,450 वर्ष की आयु प्राप्त कर के विश्व का सबसे दीर्घजीवी ज्ञात सपुष्पक वनस्पति हो चुका था।[2]
ऐडनसोनिया Adansonia गोरक्षी | |
---|---|
![]() | |
माडागास्कर में एक विशाल बाओबाब (ऐडनसोनिया ग्रैण्डिडिएरी) वृक्ष | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | पुष्पी पादप (Angiosperms) |
अश्रेणीत: | युडिकॉट (Eudicots) |
अश्रेणीत: | ऐस्टरिड (Asterids) |
गण: | मैलवेलीस (Malvales) |
कुल: | मैलवेसिए (Malvaceae) |
उपकुल: | बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae) |
वंश: | ऐडनसोनिया (Adansonia) लिनियस, 1758 |
जातियाँ | |
|
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/cf/Baobab_-_fruit_%288750413322%29.jpg/640px-Baobab_-_fruit_%288750413322%29.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3d/Raw_baobab_powder_on_white_paper.jpg/640px-Raw_baobab_powder_on_white_paper.jpg)
बाओबाब के फूल बड़े आकार के होते हैं और अधिकतम केवल 15 घंटों के लिए ही प्रजनन-क्षमता रखते हैं। यह संध्या में इतनी तेज़ी से खिलते हैं कि इन्हें मानव नेत्रों द्वारा खुलते हुए देखा जा सकता है, और यह अगली सुबह होने तक मुरझा जाते हैं। इसके फल बड़े, बेर-जैसे अण्डाकार या गोल होते हैं, जिनमें सूखे मेवे के भीतर एक राजमा के आकार का बीज होता है। बाओबाब के अन्य कई लोकनाम भी प्रचलित हैं, जैसे "उल्टा पेड़" (Upside down tree) और "बंदर रोटी पेड़" (Monkey bread tree)।[3] अफ़्रीका के आर्थिक विकास में काफ़ी योगदान होने की वजह से अफ्रीका ने इसे 'द वर्ल्ड ट्री' की उपाधि भी प्रदान की है और इसे एक संरक्षित वृक्ष भी घोषित किया है। इसका वैज्ञानिक नाम मिशेल एडनसन, जो कि एक फ्रांसीसी प्रकृतिवादी और अन्वेषक थे और जिन्होने पहले पहल इस वृक्ष का वर्णन किया था, के सम्मान में रखा गया है।
यह एक सबसे लंबी जड़ वाला पौधा भी है