Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अफ्रीकी बाओबाब (African baobab) या गोरखचिंच, जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया डिजिटाटा (Adansonia digitata) है, बाओबाब वृक्षों की सबसे अधिक पाई जाने वाली जीववैज्ञानिक जाति है। यह मूल रूप से अफ्रीका के महाद्वीप में पाई जाती थी।[1][2][3] यह एक मोटे तने और कम व ऊँची टहनियों वाला वृक्ष है जो उप-सहारा अफ्रीका के गरम व शुष्क सवाना क्षेत्रों में पाया जाता है जहाँ से दूर से दिखता है और किसी जलस्रोत के निकट होने का संकेत माना जाता है। इनके बड़े होने की गति भूमिगत जल या वर्षा से पानी की उपलब्धि पर निर्भर करती है। इनकी अधिकतम आयु पर विवाद है लेकिन इसे 1,500 वर्षों के आसपास अनुमान करा जाता है। प्राचीनकाल से ही इनका मानवों के लिए आश्रय, आहार, जल, स्वास्थ्य औषधियों और धार्मिक मान्यताओं की दृष्टि से महत्त्व रहा है। उपनिवेशकाल में कई यूरोपीय यात्रियों ने इनपर अपने नाम कुरेदे थे और आधुनिक काल में भी असामाजिक तत्त्व इनपर कुरेदकर चिह्न छोड़ते रहते हैं।[4]
अफ्रीकी बाओबाब African baobab गोरखचिंच | |
---|---|
तंज़ानिया में एक अफ्रीकी बाओबाब के नीचे हाथी | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | पुष्पी पादप (Angiosperms) |
अश्रेणीत: | युडिकॉट (Eudicots) |
अश्रेणीत: | ऐस्टरिड (Asterids) |
गण: | मैलवेलीस (Malvales) |
कुल: | मैलवेसिए (Malvaceae) |
उपकुल: | बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae) |
वंश: | ऐडनसोनिया (Adansonia) |
जाति: | ऐडनसोनिया डिजिटाटा A. digitata |
द्विपद नाम | |
Adansonia digitata लिनियस, 1758 | |
अफ्रीकी बाओबाब का वृक्ष आमतौर पर अकेला खड़ा होता है। यह एक पतझड़ी पेड़ है और सुखे मौसम में इसके पत्ते झड़ जाते हैं। अक्सर वृक्ष पर वर्ष के आठ महीने तक पत्ते नहीं होते। पेड़ 5–25 मीटर (16–82 फुट) की ऊँचाई रखता है। तने का आकार बोतल-जैसा बताया जाता है और 10–14 मीटर (33–46 फुट) का व्यास (डायामीटर) रखता है। वृक्ष के आकार को "उल्टा पेड़" भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी टहनियाँ पतली और वृक्ष के ऊपरी भाग में होती हैं जिस से वह जड़ों जैसी लग सकती हैं। धरती के नीचे इसकी वास्तविक जड़ों की गहराई अक्सर बाहर दिखने वाले पेड़ की ऊँचाई से भी अधिक होती है। वृक्ष का तना देखने में चिकना लगता है और भूरा-लाल रंग का होता है।
गर्मियों के आरम्भ में (जो दक्षिणी गोलार्ध में सितम्बर से नवम्बर काल में होता है), वृक्ष पर बड़े और भारी श्वेत फूल आ जाते हैं, जो लगभग 12 सेमी (4.7 इंच) चौड़े होते हैं। यह दोपहर के अंत में या सांयकाल में खुलने लगते हैं और केवल एक ही रात के लिए खुले रहते हैं। आरम्भ में इनसे मीठी गंध आती है लेकिन जब 24 घंटों के भीतर यह मुरझाकर गिर जाते हैं तो इनसे बदबू आने लगती है। पेड़ को इन फूलों के परागण द्वारा प्रजनन में सहायता आमतौर पर स्थानीय फलाहारी चमगादड़ जातियाँ करती हैं। हर फूल में चमड़े-जैसी 5 पत्तियाँ होती हैं, जो अंदर से बालदार होती हैं। इसके फल बड़े और अण्डाकार बेरों जैसे दिखते हैं। अन्दर भरा गूदा सुखकर सख्त हो जाता है और फिर टूटकर गिरने लगता है। इसके टुकड़े सूखी ब्रेड जैसे दिखते हैं। स्थानीय लोग इसे पीसकर, जल में मिलाकर पीते हैं, जो स्वास्थ्यदायक माना जाता है। अंदर के बीज कठोर, काले और राजमा के आकार के होते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.