![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b1/NHK-Broadcasting-Center-01.jpg/640px-NHK-Broadcasting-Center-01.jpg&w=640&q=50)
एनएचके
जापानी प्रसारण कम्पनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
एनएचके (जापानी: 日本放送協会 (निप्पौन होसो क्योकाइ) अर्थात जापान प्रसारण निगम) जापान में एकमात्र लोक प्रसारण निगम है। प्रसारण का शुभारम्भ १९२५ में हुआ था। निगम के लिए धन जापान में टेलीविज़न दर्शकों से प्राप्त शुल्क से आता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य राजनीति और निजी संगठनों के प्रभाव से मुक्त, निष्पक्ष प्रसारण उपलब्ध कराना और दर्शकों और श्रोताओं की राय को प्राथमिकता देना है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4c/NHK_logo.svg/320px-NHK_logo.svg.png)
एनएचके इस समय देश के भीतर (यानी जापान में) ५ टीवी और ३ रेडियो चैनलों पर प्रसारण करता है। मुख्य सतही यानि टैरेस्ट्रियल टीवी सेवा के सामान्य टेलीविज़न और शैक्षिक टेलीविज़न चैनल तथा ३ रेडियो चैनल समाचार, शैक्षिक कार्यक्रम, पारिवारिक मनोरंजन आदि के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। ३ सैटेलाइट टीवी चैनल विविध रुचियों के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। एनएचके वर्ल्ड अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवाएँ प्रदान करता है।
- एनएचके वर्ल्ड का परिचय
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b1/NHK-Broadcasting-Center-01.jpg/640px-NHK-Broadcasting-Center-01.jpg)
एनएचके वर्ल्ड एनएचके की विदेश प्रसारण सेवा है। यह सेवा टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर विश्व के दर्शकों और श्रोताओं के लिए समाचार और कार्यक्रम प्रसारित करती है। एनएचके का प्रसारण जापानी और अंग्रेज़ी भाषाओं में किया जाता है। यह चौबीसों घंटे प्रसारित होने वाली सेवा है।
- एनएचके वर्ल्ड के उद्देश्य
- दुनिया भर के लोगों तक सटीक ढंग से शीघ्र अति शीघ देश-विदेश के समाचार पहुँचाना।
- एनएचके के विश्वव्यापी तन्त्र का बेहतरीन उपयोग करते हुए एशिया के बारे में अलग-अलग दृष्टिकोण से जानकारी प्रदान करना।
- बड़ी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सूचना का महत्वपूर्ण स्रोत बनना।
- जापान की सँस्कृति और रहन-सहन के विविध पहलुओं, समाज और राजनीति की ताज़ा घटनाओं, नवीनतम वैज्ञानिक और औद्योगिक रुझानों और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर जापान की भूमिका और राय के बारे में शीघ्र अति शीघ्र और अधिक सटीक प्रसारण करना।
- जापान और अन्य देशों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाना और मैत्री तथा साँस्कृतिक सम्पर्क प्रोत्साहित करना।