एत्ची
From Wikipedia, the free encyclopedia
एत्ची (エッチ, एत्ची?, pronounced [et.tɕi]) जापानी भाषा में लैंगिक क्रियाओं के लिए हँसी में अक्सर काम में लिया जाने वाला कठबोली शब्द है। विशेषण के रूप में यह शब्द "कामुक", "अश्लील" या "नटखट" के अर्थ में काम में लिया जाता है; क्रिया के रूप में एत्ची सुरु (エッチする) शब्द का प्रयोग यौन सम्बंध के लिए; संज्ञा के रू[अ में यह शब्द ऐयाश आचरण करने वाले के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
शब्द एत्ची यौन जाति बोधन से सम्बंधित कार्य को वर्णित करने के लिए जापनी मीडिया के प्रशंसकों ने स्वीकार किया। जापानी में एत्ची शब्द का उपयोग अक्सर किसी व्यक्ति के आचरण को प्रशंसक भाव से दिखाते हुये किया जाता है। यह कामुकता दर्शाने वाले शब्द हेंताई की अलग रूप में चंचल कामुकता को दर्शाने के लिए प्रयोग होने लगा था।[2] एत्ची के रूप में वर्णित कार्यों का सम्भोग अथवा जननांगों से कोई लेना देना नहीं होता। इसके स्थान पर यौन विषय की ओर संकेत किया जाता है तथा अधिकतर भाग दर्शक/स्रोता की कल्पनाओं पर छोड़ दिया जाता है।[3][4]