![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/82/Edinburgh-Princesstreet.jpg/640px-Edinburgh-Princesstreet.jpg&w=640&q=50)
एडिनबर्ग में परिवहन
From Wikipedia, the free encyclopedia
एडिनबर्ग, परिवहन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है, और कई मायनों में यहाँ की परिवहन व्यवस्था पूर्व-मध्य स्काॅटलैंड के परिवहन का मुख्याधार भी है। इसकी बहुसाधनीय परिवहन व्यवस्था एडिनबर्ग नगर एवं उसके उपनगरों व अन्य सेट इलाकों को बाकी के स्काॅटलैंड, यूके व विश्व के अन्य स्थानों से जोड़ता है। स्काॅटिश संसद के अधिकारक्षेत्र में है, जिसके पास, इसपर कानूनन नियंत्रण, अधिकार, एवं शहर में संबंधित वित्तीय व इन्फ़्रास्ट्रक्चर संबंधित योजना बनाने की भी पूरी क्षमता है। परिवहन संबंधित सारा प्रभार सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग काउंसिल की कार्यपालन इकाई पर है, जो इसकी विकास व ठीक से संचालन के लिये ज़िम्मेदार है। यह परिवहन संबंधित विस्त्रित प्रदाताओं को एक छत्रपति में संयोजित करती है। एडिनबर्ग की परिवहन व्यवस्था आम तौर पर अतिरिक्त व सक्षम है, परंतु कठिनाइयाँ, जैसे: ट्रैफ़िक संकुलन, महत्वपूर्ण परिवहन योजनाओं की आपूर्ति में देरी, प्रचलित चिंतन का विषय हैं। हाल में आई समस्याओं में चोरी एवं सड़क दुर्धटनाओं में आई बढ़ोतरी हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/82/Edinburgh-Princesstreet.jpg/320px-Edinburgh-Princesstreet.jpg)