![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/66/Centipede.jpg/640px-Centipede.jpg&w=640&q=50)
एक्डीसोज़ोआ
From Wikipedia, the free encyclopedia
एक्डीसोज़ोआ (Ecdysozoa) प्रोटोस्टोम प्राणियों की एक श्रेणी है जिसमें आर्थ्रोपोडा (कीट, केलीसेराटा, क्रस्टेशिया, मिरियापोडा), नेमाटोडा (सूत्रकृमि) और कई अन्य छोटे जीववैज्ञानिक संघ शामिल हैं।[1] इस श्रेणी को सन् 1997 में कई प्राणियों के राइबोसोम आर एन ए के अनुवांशिक अध्ययन में मिली समानताओं के आधार पर प्रस्तावित करा गया था।[2] सन् 2008 में हुई एक जाँच में यह साबित हो गया कि यह एक क्लेड है, यानि इसकी सभी सदस्य जातियाँ अतिप्राचीन काल में एक ही सांझी पूर्वज जाति से क्रमविकसित हुई हैं।[3]
सामान्य तथ्य एक्डीसोज़ोआEcdysozoa, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
एक्डीसोज़ोआ Ecdysozoa | |
---|---|
![]() | |
गोजर (सेंडीपीड) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
अधिसंघ (: | एक्डीसोज़ोआ (Ecdysozoa) अगीनाल्दो, १९९७ |
अश्रेणीत: | प्रोटोस्टोमिया (Protostomia) |
संघ, वर्ग व क्लेड | |
|
बंद करें