प्रोटोस्टोमिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रोटोस्टोमिया (Protostomia, लातीनी भाषा में अर्थ: पहला मुँह) प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक अधिसंघ है। यह अपनी बहन क्लेड, ड्यूटेरोस्टोमिया, के साथ अपने से ऊँचा नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) नामक क्लेड बनाता है। ड्यूटेरोस्टोमिया और प्रोटोस्टोमिया के सदस्य प्राणियों में यह अंतर है कि ड्यूटेरोस्टोमिया के भ्रूण (एम्ब्रियो) के विकास में सबसे पहले जो छिद्र खुलता है वह गुदा बनता है जबकि अधिकतर प्रोटोस्टोमिया भ्रूण में सबसे पहले विकसित होने वाला छिद्र उसका मुँह होता है। नेफ़्रोज़ोआ स्वयं बाइलेटेरिया क्लेड का सदस्य है।[1][2]
सामान्य तथ्य प्रोटोस्टोमियाProtostomia, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
प्रोटोस्टोमिया Protostomia | |
---|---|
गोजर (सेंडीपीड) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
अधिसंघ (: | प्रोटोस्टोमिया (Protostomia) ग्रोबेन, १९०८ |
अश्रेणीत: | नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) |
क्लेड | |
|
बंद करें