एंज़ो फर्नांडीज़
From Wikipedia, the free encyclopedia
एंज़ो फर्नांडीज़ (अंग्रेज़ी: Enzo Fernández) अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं।
2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के साथ फर्नांडीज | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
नाम | एंज़ो जेरेमियास फर्नांडीज़[1] | ||
जन्म तिथि | 17 जनवरी 2001 (2001-01-17) (आयु 23) | ||
जन्म स्थान | ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना | ||
कद | 1.78 मीटर[2] | ||
खेलने की स्थिति | मिडफील्डर[3] | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | चेल्सी | ||
नम्बर | 5 |
फर्नांडीज़ ने 2019 में क्लब तीम के लिए अपनी पहली शुरुआत रिवर प्लेट के अकादमी स्नातक के रूप में की। रिवर प्लेट क्लब में फर्नांडीज़ ने खुद को एक अभिन्न खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया और 2021 में अर्जेंटीना प्राइमेरा डिवीजन जीता। 2022 में वह पुर्तगाली प्रिमेइरा लीगा टीम एस एल बेनफिका में शामिल हो गए। बेनफिका के लिए केवल छह महीने खेलने के बाद उन्हें जनवरी 2023 में ब्रिटिश-रिकॉर्ड ट्रांसफर शुल्क पर प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी द्वारा खरीदा गया।
अर्जेंटीना के लिए सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने से पहले फर्नांडीज़ ने अंडर-18 स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया और अपने देश को तीसरा खिताब जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के कारण उन्हें टूर्नामेंट के युवा खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।