उत्संस्करण
From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्संस्करण (Acculturation) वह समाजिक, मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक बदलाव होता है जिसमें एक समाज या संगठन से सम्बन्धित कोई व्यक्ति या समुदाय किसी अलग समाज या संगठन के तौर-तरीके व मान्यताएँ समझकर उसका भाग बनता है। ऐसा अप्रवास की स्थितियों में अक्सर देखा जाता है, जब व्यक्ति एक देश छोड़कर किसी अन्य देश में जा बसता है। यह भी सम्भव है कि यदि बड़ी मात्रा में किसी एक समुदाय के लोग किसी अन्य समाज का भाग बने तो उस नये समाज को भी कुछ हद तक बदल देते हैं।[1][2][3]
उदाहरण के लिए 20वीं शताब्दी के आरम्भिक भाग में इटली से कई अप्रवासी अमेरिका में आ बसे। इन इतालवियों ने कुछ समय बाद इतालवी भाषा बोलनी बंद कर दी और अंग्रेज़ी बोलने लगे। इनका रहन-सहन और सामाजिक मान्यताएँ भी बदलकर अमेरिकियों जैसी हो गई और इन्होंने दूसरे अमेरिकियों से विवाह सम्बन्ध भी रखने आरम्भ कर दिये। लेकिन इन की कुछ सांस्कृतिक चीज़ें - जैसे कि पिज़्ज़ा खाना - अमेरिकी समाज में सांझा होकर फैल गई।[4][5][6]