इस्ला इन्काउआसी
दक्षिण अमेरिका के बोलिविया देश में सालार दे उयुनी नामक नमक के मैदान के मध्य स्थित पहाड़ी भूमि / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस्ला इन्काउआसी (स्पेनी: Isla Incahuasi) एक पहाड़ी भूमि का टुकड़ा है जो दक्षिण अमेरिका के बोलिविया देश में सालार दे उयुनी नामक नमक के मैदान के बीच में स्थित है। प्रागैतिहासिक काल में, जब यह मैदान एक झील हुआ करती थी, इस्ला इन्काउआसी उस झील में एक द्वीप था। प्रशासनिक रूप से यह बोलिविया के पोतोसी विभाग में स्थित है।[1] इस मैदान में ऐसे और भी 'द्वीप' हैं, मसलन पास का इस्ला देल पेस्कादो।