![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b4/Equuleus_IAU.svg/langhi-640px-Equuleus_IAU.svg.png&w=640&q=50)
अश्वशाव तारामंडल
From Wikipedia, the free encyclopedia
अश्वशाव या इक्वूलियस (Equuleus constellation) एक छोटा-सा तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। त्रिशंकु तारामंडल के बाद यह इस सूची का दूसरा सब से छोटा तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। इसके सभी तारे काफ़ी धुंधले हैं और उनमें से कोई भी +३.९ मैग्नीट्यूड (चमक या सापेक्ष कान्तिमान) से अधिक रोशन नहीं है। ध्यान रहे कि मैग्नीट्यूड एक विपरीत माप होता है: यह जितना अधिक हो तारे की चमक उतनी ही कम होती है।
सामान्य तथ्य संक्षिप्त रुप, दायाँ आरोहण ...
तारामंडल | |
![]() तारों की सूची | |
संक्षिप्त रुप | Equ |
---|---|
दायाँ आरोहण | 21h h |
दिक्पात | +10°° |
चक्र | NQ4 |
क्षेत्र | 72 sq. deg. (87th) |
मुख्य तारे | 3 |
बायर तारे | 10 |
बहिर्ग्रह वाले तारे | 2 |
3.00m से चमकीले तारे | None |
10.00 पारसैक (32.62 प्रकाशवर्ष) परिधि के तारे | None |
सबसे_चमकीला_तारा | α Equ (3.92m) |
निकटतम तारा |
ऍचडी 200779 (48.41 प्रव, 14.84 पसै) |
मॅसिये वस्तुएँ | None |
उल्का बौछारें | None |
तारामंडल (सीमा से सटे) |
कुम्भ तारामंडल (Aquarius) सूंस तारामंडल (Delphinus) पर्णिन अश्व तारामंडल (Pegasus) |
अक्षांश +90° और −80° के बीच दृश्यमान। सबसे उत्तम दृश्य 21:00 (रात्रि 9 बजे) सितम्बर के महीने में। |
बंद करें