![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/41/Amul_official_logo.svg/langhi-640px-Amul_official_logo.svg.png&w=640&q=50)
अमूल
डेयरी कम्पनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
अमूल भारत का एक दुग्ध सहकारी आन्दोलन है जिसका मूल आणंद (गुजरात) में है। यह एक ब्रान्ड नाम है जो गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड नाम की सहकारी संस्था के प्रबन्धन में चलता है। गुजरात के लगभग 26 लाख दुग्ध उत्पाद दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड के अंशधारी (मालिक) हैं।[2] अमूल, संस्कृत के अमूल्य का अपभ्रंश है; अमूल्य का अर्थ है- जिसका मूल्य न लगाया जा सके। अमूल, गुजरात के आणंद में स्थित है। यह किसी सहकारी आन्दोलन की दीर्घ अवधि में सफलता का एक श्रेष्ठ उदाहरण है। यह विकासशील देशों में सहकारी उपलब्धि के श्रेष्ठतम उघरणों में से एक है। अमूल ने भारत में श्वेत क्रान्ति की नींव रखी जिससे भारत संसार का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश बन गया है। अमूल ने ग्रामीण विकास का एक सम्यक मॉडल प्रस्तुत किया है। अमूल (आणंद सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ), की स्थापना 14 दिसम्बर, 1946 में एक डेयरी यानि दुग्ध उत्पाद के सहकारी आन्दोलन के रूप में हुई थी। जो जल्द ही घर घर में स्थापित एक ब्राण्ड बन गया जिसे गुजरात सहकारी दुग्ध वितरण संघ के द्वारा प्रचारित और प्रसारित किया गया। अमूल के प्रमुख उत्पाद हैं: दूध, दूध के पाउडर, मक्खन (बटर), घी, चीज, दही, चॉकलेट, श्रीखण्ड, आइस क्रीम, पनीर, गुलाब जामुन, न्यूट्रामूल आदि।
![]() | |
प्रकार | सहकारी संस्था |
---|---|
उद्योग | Dairy/FMCG |
स्थापना | 1946 |
मुख्यालय | आणंद, भारत |
प्रमुख व्यक्ति | Chairman, Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation Ltd. (GCMMF) |
उत्पाद | See complete products listing |
राजस्व |
![]() |
कर्मचारी | 750 employees of Marketing Arm & 3.6 million milk producer members[1] |
मातृ कंपनी | GCMMF |
वेबसाइट | www.amul.com |
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c3/Amul_Plant_at_Anand.jpg/640px-Amul_Plant_at_Anand.jpg)