![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/38/Abhinav_Bindra_and_Mary_Kom_-_British_High_Commission%252C_Delhi%252C_27_July_2011_%2528cropped%2529.jpg/640px-Abhinav_Bindra_and_Mary_Kom_-_British_High_Commission%252C_Delhi%252C_27_July_2011_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
अभिनव बिंद्रा
भारतीय व्यापारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
अभिनव बिंद्रा १० मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। वे ११ अगस्त २००८ को बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। क्वालीफाइंग मुकाबले में ५९६ अंक हासिल करने के बाद बिंद्रा ने जबर्दस्त मानसिक एकाग्रता का परिचय दिया और अंतिम दौर में १०४.५ का स्कोर किया। उन्होंने कुल ७००.५ अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधने में कामयाबी हासिल की। बिंद्रा ने क्वालीफाइंग मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि उनके प्रतियोगी गगन नारंग बहुत करीबी अंतर से फाइनल में पहुंच पाने से वंचित रह गए। वे नौवें स्थान पर रहे थे। पच्चीस वर्षीय अभिनव बिंद्रा एयर राफल निशानेबाजी में वर्ष २००६ में विश्व चैम्पियन भी रह चुके हैं।
सामान्य तथ्य अभिनव बिंद्रा, जन्म ...
अभिनव बिंद्रा | |
---|---|
![]() बीजिंग ओलम्पिक २००८ में एयर राइफल स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता भारत के अभिनव बिन्द्रा | |
जन्म |
28 सितम्बर 1982 (1982-09-28) (आयु 41)[1]. देहरादून, उत्तराखंड |
आवास | ज़िरकपुर, पंजाब |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उपनाम | AB[तथ्य वांछित] |
जाति | पंजाबी |
नागरिकता | भारतीय |
शिक्षा | बी बी ए (BBA) |
शिक्षा की जगह | कोलोराडो विश्वविद्यालय |
पेशा | खिलाड़ी (निशानेबाज़ी) |
ऊंचाई | १७३ से.मी. |
भार | 65.5 कि॰ग्राम (144 पौंड) |
बोर्ड सदस्यता | अभिनव फ्यूचरिस्टिक्स |
माता-पिता |
अपजीत बिंद्रा बबली बिंद्रा |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
बंद करें
सामान्य तथ्य पदक रिकॉर्ड, भारत के प्रत्याशी ...
पदक रिकॉर्ड | ||
---|---|---|
![]() | ||
पुरुष निशानेबाज़ी | ||
ऑलंपिक खेल | ||
स्वर्ण | ![]() | पुरुष निशानेबाज़ी |
आई एस एस एफ़ वर्ल्ड पुरुष निशानेबाज़ी प्रतियोगिता | ||
स्वर्ण | ![]() | १० मीटर हवाई राइफल पुरुष प्रतियोगिता |
राष्ट्रमंडल खेल | ||
स्वर्ण | ![]() | १० मीटर हवाई राइफल पुरुष |
रजत | ![]() | पुरुष १० मी हवाई राइफल एकल |
स्वर्ण | ![]() | पुरुष १० मी हवाई राइफल |
स्वर्ण | ![]() | पुरुष १० मी हवाई राइफल |
कांस्य | ![]() | पुरुष १० मी हवाई राइफल एकल |
बंद करें