![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/86/Anarsa.jpg/640px-Anarsa.jpg&w=640&q=50)
अनरसा
From Wikipedia, the free encyclopedia
अनरसे एक प्रकार का मीठा बिहारी व्यंजन है जो चावल के आटे, तिल और चीनी से बनाया जाता है। [1] यह दीपावली का विशेष व्यंजन है और सामान्यतः उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है। अनरसे दो तरह के बनाये जाते हैं। गोल गोल गोलियाँ या चपटी टिकियों के आकार में। गोल अनरसे खाते समय कुरकुरे के साथ साथ अन्दर से मुलायम होते हैं [2] जिनका स्वाद एकदम अलग होता है। जब इन अनरसों में मावा या खोया मिला दिया जाता है तब इन्हें मावा अनरसा कहते हैं। ये सामान्य अनरसों की अपेक्षा अधिक नर्म और स्वादिष्ट होते हैं।[3]