लक्षद्वीप सागर
सागर / From Wikipedia, the free encyclopedia
लक्षद्वीप सागर (Lakshadweep Sea) उत्तरी हिन्द महासागर का एक भाग है और इसकी सीमायें भारत (लक्षद्वीप सहित), मालदीव और श्रीलंका से मिलती हैं। इस हल्के गर्म पानी के समुद्र का तापमान वर्ष भर कमोबेश एक समान रहता है और यह क्षेत्र समुद्री जीवन से भरपूर है, जिसमे सिर्फ मन्नार की खाड़ी ही 3600 से अधिक प्रजातियों का घर है। मंगलूरु, कन्नूर, कोड़िकोड, पोन्नानी, कोच्चि, आलाप्पुड़ा, कोल्लम, तिरुवनन्तपुरम, तूतुकुड़ी, कोलम्बो और माले इस से तटस्थ कुछ मुख्य नगर हैं। भारत की मुख्यभूमि के दक्षिणी बिन्दु पर स्थित कन्याकुमारी भी इस सागर से तटस्थ है।[1]