राष्ट्रपति भवन
From Wikipedia, the free encyclopedia
राष्ट्रपति भवन भारत सरकार के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है। वर्तमान भारत के राष्ट्रपति, उन कक्षों में नहीं रहते, जहां वाइसरॉय रहते थे, बल्कि वे अतिथि-कक्ष में रहते हैं। यहाँ राष्ट्रपति आगन्तुक से मिलते है। 25 जुलाई 2022 उपरांत महामहिम द्रोपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनायी गई है ।
राष्ट्रपति भवन | |
---|---|
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली, पूर्व : वाइसरॉय हाउस | |
| |
सामान्य जानकारी | |
स्थापत्य कला | "दिल्ली अनुशासन"(मुख्यतः भारतीय रूपांकनों का पश्चिमी शास्त्रीय वास्तुशैली में मिश्रण) |
कस्बा या शहर | दिल्ली |
देश | भारत |
निर्देशांक | 28.61°N 77.199°E / 28.61; 77.199 |
निर्माण आरंभ | 1912 |
पूर्ण | 1931 |
लागत | रुपये |
डिजाइन और निर्माण | |
ग्राहक | भारत सरकार |
वास्तुकार | एड्विन लैंडसियर लूट्यन्स |
सन १९५० तक इसे वाइसरॉय हाउस बोला जाता था। तब यह तत्कालीन भारत के गवर्नर जनरल का आवास हुआ करता था। यह नई दिल्ली के हृदय क्षेत्र में स्थित है। इस महल में ३४० कक्ष हैं और यह विश्व में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के आवास से बड़ा है।[1] भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल श्री सी राजगोपालाचार्य को यहां का मुख्य शयन कक्ष, अपनी विनीत नम्र रुचियों के कारण, अति आडंबर पूर्ण लगा जिसके कारण उन्होंने अतिथि कक्ष में रहना उचित समझा। उनके उपरांत सभी राष्ट्रपतियों ने यही परंपरा निभाई।
यहां के म्यूजियम अमृत उद्यान की गुलाब वाटिका में अनेक प्रकार के गुलाब लगे हैं और यह कि जन साधारण हेतु, प्रति वर्ष फरवरी माह के दौरान खुलती है। इस भवन की खास बात है कि इस भवन के निर्माण में लोहे का नगण्य प्रयोग हुआ है।