राजस्थान
भारत का सबसे बड़ा राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है।सर्वप्रथम 1800 ई मे जार्ज थामस ने इस प्रांत को राजपूताना नाम दिया। प्रसिद्ध इतिहासकार जेम्स टाड ने "एनलस एंड एन्टीक्वीटीज आफ राजस्थान"[7] में इस राज्य का नाम रायथान या राजस्थान रखा। इस राज्य की एक अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ 1070 km जिसे रेड क्लिफ रेखा के नाम से जानते है, तथा 4850 km अंतर्राज्यीय सीमा जो देश के अन्य पाँच राज्यों से भी जुड़ा है।इसके दक्षिण-पश्चिम में गुजरात[8], दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132140 वर्ग मील) है। 2011 गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.1 % हैं।
राजस्थान | |
---|---|
राज्य | |
| |
निर्देशांक (जयपुर): 26.6°N 73.8°E / 26.6; 73.8 | |
देश | भारत |
गठन | 30 मार्च 1949 |
राजधानी | जयपुर |
शासन | |
• सभा | राजस्थान सरकार |
• राज्यपाल | कलराज मिश्रा[1] |
• मुख्यमंत्री | श्री भजन लाल शर्मा (भाजपा) |
• डिप्टी मुख्यमंत्री | सुश्री दिया कुमारी (भाजपा) श्री प्रेमचद्र बैरवा (भाजपा) |
• संसदीय क्षेत्र | राज्य सभा (10 सीटें) लोक सभा (25 सीटें) |
• उच्च न्यायालय | राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर |
क्षेत्र | 342239 किमी2 (1,32,139 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | पहला |
जनसंख्या (2011)[2] | |
• कुल | 6,85,48,437 |
• दर्जा | ७वाँ |
• घनत्व | 200 किमी2 (520 वर्गमील) |
GSDP (2022–23)[3] | |
• कुल | ₹14.13 लाख करोड़ (US$180 बिलियन) |
• प्रति व्यक्ति | ₹1,56,149 (US$2,279.78) |
भाषाएं[4] | |
• राजभाषा | हिन्दी |
• अतिरिक्त आधिकारिक | अंग्रेज़ी |
• क्षेत्रीय | मारवाड़ी राजस्थानी,मेवाड़ी , बागड़ी, मेवाती, हाड़ौती, ढूंढ़ाडी, |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-RJ |
वाहन पंजीकरण | RJ |
मानव विकास सूचकांक (2018) | 0.629[5] medium · 29वां |
साक्षरता (2011) | 66.1%[6] |
लिंगानुपात (2011) | 928 ♀/1000 ♂[6] |
वेबसाइट | Rajasthan.gov.in |
राज्य की राजधानी जयपुर हैं। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात देलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। राजस्थान में तीन(रामगढ़ विषधारी के जुड़ने के बाद चार )बाघ अभयारण्य, मुकंदरा हिल्स[9]