मरमरा सागर
From Wikipedia, the free encyclopedia
मरमरा सागर (तुर्की: Marmara Denizi, अंग्रेज़ी: Sea of Marmara), जिसे मरमोरा सागर भी कहते हैं तुर्की की ज़मीन द्वारा लगभग पूरी तरह घिरा हुआ एक सागर है जिसके केवल दो मुख हैं - एक दार्दानेल्ज़ जलसन्धि द्वारा एजियाई सागर से जुड़ता है और दूसरा बोस्पोरुस जलसन्धि द्वारा कृष्ण सागर से। यह सागर तुर्की के यूरोपी और एशियाई भागों को अलग करता है।[1]
सामान्य तथ्य मरमरा सागर ...
मरमरा सागर | |
---|---|
स्थिति | तुर्की |
सागर प्रकार | ज़मीन से घिरा सागर |
प्राथमिक स्रोत | एजियाई सागर |
तटवर्ती क्षेत्र | तुर्की |
अधिकतम लंबाई | 280 कि॰मी॰ (170 मील) |
अधिकतम चौड़ाई | 80 |
सतही क्षेत्र | 11,350 कि॰मी2 (4,380 वर्ग मील) |
अधिकतम गहराई | 1,370 मी॰ (4,490 फीट) |
द्वीप | प्रिन्स द्वीप और मरमरा द्वीप |
बंद करें