द डार्क नाईट राइसेस
2012 की क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित सुपरहीरो फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
द डार्क नाईट राइसेस (अंग्रेज़ी: The Dark Knight Rises) २०१२ की ब्रिटिश-अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है जिसे क्रिस्टोफर नोलन ने निर्देशित किया है, तथा अपने भाई जाॅनाथन नोलान के साथ, डेविड एस. गाॅयर की कहानी के साथ पटकथा लिखने में सहयोग दिया है। डीसी काॅमिक के कल्पित नायक 'बैटमैन' पर आधारित, नोलान की 'बैटमैन ट्रायलाॅजी' का यह आखिरी संस्करण है जो पिछली फिल्म 'बैटमैन बिगेन्स' (2005) और 'द डार्क नाईट' (2008) की तीसरी किस्त है। क्रिश्चियन बेल तीसरी बार ब्रुस वेयन/बैटमैन की भूमिका में हैं, तो वहीं अन्य परिचित पात्रों में माइकल कैन - अल्फ्रेड पैनीवर्थ, गैरी ओल्डमैन - जेम्स गाॅर्डन और माॅर्गन फ्रीमैन - ल्युसियस फाॅक्स को दोहराया गया है। सेलिना काईल (एना हैथावे), जो बिल्ली की तरह एक धूर्त और चालाक मगर अस्पष्ट रूप से नेकदिल चोर है और बैन (टाॅम हार्डी), खुद को "लीग ऑफ शैडो" का लीडर कहलानेवाला एक तथाकथित बागी जिसका अहम मकसद गाॅथम शहर को तबाही की दम पर लगभग रिटायरमेंट ले चुके ब्रुस वेयन को दुबारा बैटमैन बनने को मजबूर कर उसे मारना।
द डार्क नाईट राइसेस | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | क्रिस्टोफ़र नोलन |
पटकथा |
क्रिस्टोफर नोलन जॉनाथन नोलन |
कहानी |
डेविड एस. गोयर क्रिस्टोफर नोलन |
निर्माता |
क्रिस्टोफर नोलन एमा थॉमस चार्ल्स रोवन |
अभिनेता |
क्रिश्चियन बेल माइकल केन गैरी ऑल्डमन एना हैथवे टॉम हार्डी मारियोन कोटिलार्ड जोसफ़ गॉर्डन-लेविट मॉर्गन फ्रिमैन |
छायाकार | वाली फिस्टर |
संपादक | ली स्मिथ |
संगीतकार | हांस ज़िमर |
निर्माण कंपनियां |
लिजेंड्री पिक्चर्स सिनकॉपी फ़िल्म्स डीसी कॉमिक्स |
वितरक | वॉर्नर ब्रदर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
165 मिनट[1] |
देश | |
भाषा | अंग्रेज़ी |
लागत | |
कुल कारोबार | $1.085 बिलियन[4] |
हाँलाकि क्रिस्टोफर नोलान दूसरी बार इस सिरिज पर लौटने को हिचक रहे थे, लेकिन अपने भाई जोनाथन और गाॅयर द्वारा परिष्कृत की कहानी पर उनको लगा अब इस श्रंखला का भी को संतोषप्रद अंत हो जाना चाहिए था। नोलान ने बैटमैन सिरिज की ग्राफिक नाॅवेल से कई प्रेरणा ली, जिनमें 1993 की "नाईटफाॅल" बेन के बारे में है, फिर 1986 की "द डार्क नाईट रिटर्नस" जिसमें रिटायर ब्रुस दुबारा बैटमैन बनता है और 1999 की "नो मैन्स लैंड" जिसमें विभिन्न लोग गाॅथम पर जबरन अपना वर्चस्व कब्जा करते हैं आदि शामिल हैं। फ़िल्मांकन के लिए जोधपुर (भारत), लंदन, नाॅटिंघम, ग्लास्गाॅ, लॉस एंजिलिस, न्यु यार्क सीटी, नेवार्क और पिट्सबर्ग को लोकेशन के रूप में चयनित किया गया। नोलान ने फ़िल्मांकन के लिए 70 एमएम के IMAX फ़िल्म कैमरा का इस्तेमाल किया, जिसमें फ़िल्म की शुरुआत के छह मिनट के आशानुरूप विशेषता मिली। फ़िल्म में कई विशेष प्रयोग किए गए जिनमें एक बैटप्लेन और बैटकाॅप्टर के मिश्रित संयोजन के प्रारूप द "बैट" का निर्माण किया गया, एक अंडरग्राउंड कारावास और बैटकेव के सेट पुनर्विकसीत कराया गया। गत फिल्म "द डार्क नाईट" की प्रचार मार्केटिंग की कैंपेनिंग फ़िल्म निर्माण के दौरान ही शुरू किया गया था। और जब फ़िल्मांकन का काम समाप्त हुआ तो निर्माता वाॅर्नर ब्रोस. ने कैंपेन पर दुबारा ध्यान लगाया: जिनमें प्रमोश्नल वेबसाइट को परिष्कृत करने, रिलीज से पहले की छह मिनट की प्रोमोज़ दिखाना, थियेटरिकल ट्रेलर की स्क्रीनिंग और फ़िल्म की पटकथा पर पुनर्विचार करने का काम आदि शामिल रहा।
"द डार्क नाईट राइस़ेस" का प्रिमियर न्युयार्क सीटी में जुलाई 16, 2012 को हुआ। फिर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जुलाई 19, 2012 को, और तब उत्तरी अमेरिका और युनाइटेड किंगडम में जुलाई 20, 2012 को फ़िल्म का प्रदर्शन हुआ। जिनमें फ़िल्म की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही और इसे 2012 की श्रेष्ठ फ़िल्म का ऐलान किया गया।[5] और पूर्व श्रंखला की तुलना में इसने वैश्विक तौर पर $1 बिलियन की बाॅक्स-ऑफिस कमाई का कारोबार किया, यह बैटमैन सिरिज की फ़िल्म के दूसरे और डीसी काॅमिक्स कल्पित नायक में दूसरे पायदान पर रही जिसने एक खरब डाॅलर से अधिक की कमाई की। अब यह सदी की सबसे अधिक कमाई में सोलहवीं और साल 2012 की तीसरी पायदान में रही और ऑल टाईम सबसे ज्यादा कमाने वाली सुपरहीरो फ़िल्म के तौर पर चौथे स्थान में रही।