तेलंगाना
भारत का 29वाँ राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
तेलंगाना (तेलुगु: తెలంగాణ, तेलंगाण), भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का 28 वाँ राज्य है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा[9]। यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक रजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है। 'तेलंगाना' शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'।
तेलंगाना | |
---|---|
राज्य | |
तेलंगाना का कोलाज बायीं ओर से: चारमीनार, वरंगल दुर्ग, हैदराबाद शहर, निजामाबाद रेलवे स्टेशन, कुंटाला जलप्रपात, फलकनुमा पैलेस | |
निर्देशांक (तेलंगाना): 17.366°N 78.475°E / 17.366; 78.475 | |
देश | भारत |
गठन | 2 जून 2014 |
राजधानी और सबसे बड़ा शहर | हैदराबाद |
जिले | : 33 |
शासन | |
• सभा | तेलंगाना सरकार |
• राज्यपाल | तमिलिसै सौंदरराजन[1] |
• मुख्यमंत्री | अनुमुला रेवंत रेड्डी (कांग्रेस) |
• विधानमंडल | द्विसदनीय
|
• संसदीय क्षेत्र | |
• उच्च न्यायालय | तेलंगाना उच्च न्यायालय |
क्षेत्र[2] | 112077 किमी2 (43,273 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 11वां |
जनसंख्या (2011)[2] | |
• कुल | 3,50,03,674 |
• दर्जा | 12वां |
• घनत्व | 307 किमी2 (800 वर्गमील) |
GDP (2020–21)[3][4] | |
• कुल | ₹9.78 trillion (US$142.79 अरब) |
• प्रति व्यक्ति | ₹2,37,632 (US$3,469.43) |
भाषाएँ | |
• राजभाषा | तेलुगू[5] |
• अतिरिक्त आधिकारिक | उर्दू[5][6] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-TG |
वाहन पंजीकरण | TS |
मानव विकास सूचकांक (2018) | 0.669[7] medium · 22वां |
साक्षरता (2017-18) | 72.80%[8] |
^† आंध्र प्रदेश के साथ अस्थायी संयुक्त राजधानी 10 वर्ष से अधिक नहीं |
5 दिसम्बर 2013 को मन्त्रिसमूह(मंत्रिसमूह) द्वारा बनाये गए प्रारूप विधेयक को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना विधेयक लोक सभा से पारित हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वाँ राज्य बन गया है। हालाँकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था।Sunil meena Bhaglai Dausa[10][11]