चागोस द्वीपसमूह
हिंद महासागर का एक द्वीपसमूह / From Wikipedia, the free encyclopedia
चागोस द्वीपसमूह (Chagos Archipelago) हिंद महासागर के केन्द्रीय भाग में स्थित सात एटोलों (मूँगे के द्वीपों के समूह) का एक गुट है। इसके सात एटोलों में कुल मिलाकर 60 से अधिक द्वीप हैं। चागोस द्वीपसमूह मालदीव से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में है। यह द्वीप चागोस-लक्षद्वीप शृंखला के सबसे दक्षिण हिस्से पर स्थित है, जो कि भारत के लक्षद्वीप संघीय-क्षेत्र से चागोस तक चलने वाले समुद्री पर्वतों की एक शृंखला है।[1] मॉरीशस चागोस द्वीपसमूह को अपना हिस्सा मानता है लेकिन इसपर ब्रिटेन का क़ब्ज़ा है और उसने ज़बरदस्ती सभी निवासियों को हटाकर इसे 1967 में संयुक्त राज्य अमेरिका को एक सैन्य अड्डा बनाने के लिये किराए पर दे दिया। विवाद जारी है। द्वीपसमूह का मुख्य द्वीप डिएगो गारसिया है और उसपर एक महत्वपूर्ण अमेरिकी फ़ौजी अड्डा है।[2]
सामान्य तथ्य भूगोल, अवस्थिति ...
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | हिन्द महासागर |
निर्देशांक | 6°0′S 71°30′E |
द्वीपसमूह | चागोस द्वीपसमूह |
क्षेत्रफल | 56.13 km2 (21.672 sq mi) |
चौड़ाई | [convert: needs a number] |
प्रशासन | |
जनसांख्यिकी | |
जनसंख्या | 3,000 |
बंद करें