क़ुतुब मीनार
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित विश्व की सबसे ऊंची मीनार / From Wikipedia, the free encyclopedia
क़ुतुब मीनार[3] भारत में दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली भाग में स्थित, ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। यह दिल्ली का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। इसकी ऊँचाई 73 मीटर (239.5 फीट) और व्यास १४.३ मीटर है, जो ऊपर जाकर शिखर पर 2.75 मीटर (9.02 फीट) हो जाता है। इसमें ३७९ सीढियाँ हैं।[4] मीनार के चारों ओर बने अहाते में भारतीय कला के कई उत्कृष्ट नमूने हैं, जिनमें से अनेक इसके निर्माण काल सन 1192 के हैं। यह परिसर युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया है। कहा जाता है कि ये मीनार पास के 27 किला को तोड़कर और दिल्ली विजय के उपलक्ष्य मे किला के मलबे से बनाई गयी थी। इसका प्रमाण मीनार के अंदर कुतुब के चित्र से मिलता है। एक स्थान के अनुसार ये मीनार वराहमिहिर का खगोल शास्त्र वेधशाला थी। कुतुब मीनार परिसर में एक कुतुब स्तंभ भी है जिसपर जंग नही लगती है। इसे आप नीचे फोटो मे देख सकते है।
- क़ुतुब समूह के अन्य उल्लेखनीय स्थलों एवं निर्माणों हेतु देखें मुख्य लेख
क़ुतुब मीनार | |
---|---|
निर्देशांक | 28.524355°N 77.185248°E / 28.524355; 77.185248 |
बुलंदी | 72.5 मीटर (238 फीट) |
वास्तुशैली | इस्लामी वास्तुकला |
प्रकार | सांस्कृतिक |
मानदंड | iv |
मनोनीत | 1993 (17वां सत्र) |
संदर्भ सं. | 233 |
देश | भारत |
महाद्वीप | एशिया |
निर्माण | 1199 में कुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा शुरू किया गया / ल. 1220 में उनके दामाद इल्तुतमिश द्वारा पूरा किया गया।[1][2] |