असम
भारतीय राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
असम (असमिया भाषाः অসম ऑख़ोम) उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमान्त राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा 24° 1' उ॰अ॰-27° 55' उ॰अ॰ तथा 89° 44' पू॰दे॰-96° 2' पू॰दे॰) पर स्थित है। सम्पूर्ण राज्य का क्षेत्रफल 78,466 वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुड़ी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम, मेघालय तथा त्रिपुरा एवं पश्चिम में पश्चिम बंगाल स्थित है। लेखक सुनील कुमार मीना भगलाई (दोसा)
सामान्य तथ्य असम, देश ...
असम | |
---|---|
राज्य | |
ऊपर से बाएं से दाएं: ओरंग नेशनल पार्क में भारतीय गैंडे, अहोम राजा पैलेस, कामाख्या मन्दिर, रंग घर, आईआईटी गुवाहाटी, बोगीबील ब्रिज सील | |
ध्येय: जॉय आई एक्सोम (जय मां असम) [1] | |
गान: "ओ मुर अपुनर देश" (हे मेरे प्यारे देश) | |
निर्देशांक (दिसपुर, गुवाहाटी): 26.14°N 91.77°E / 26.14; 91.77 | |
देश | भारत |
राज्य का दर्जा† | 26 जनवरी 1950[2] |
राजधानी | दिसपुर |
सबसे बड़ा शहर | गुवाहाटी |
जिले | : 35 |
शासन | |
• सभा | असम सरकार |
• राज्यपाल | जगदीश मुखी[3] |
• मुख्यमंत्री | हिमंता बिस्वा सरमा (BJP) |
• विधानमण्डल | एकसदनीय
|
• संसदीय क्षेत्र | राज्य सभा (7 सीटें) लोक सभा (14 सीटें) |
• उच्च न्यायालय | गुवाहाटी उच्च न्यायालय |
क्षेत्र | 78,438 किमी2 (30,285 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 16वां |
ऊँचाई | 45-1960 मी (148-6430 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 3,11,69,272 |
• दर्जा | 15वां |
• घनत्व | 397 किमी2 (1,030 वर्गमील) |
GDP (2020-21)[4] | |
• कुल | ₹3.74 लाख करोड़ (US$47 बिलियन) |
• प्रति व्यक्ति | ₹1,09,069 (US$1,592.41) |
भाषाएं | |
• राजभाषा | असमिया[5]• बोड़ो[6]• बंगाली[7] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-AS |
मानव विकास सूचकांक (2018) | 0.614[8] medium · 30वां |
साक्षरता (2011) | 72.19%[9] |
लिंगानुपात (2011) | 958 ♀/1000 ♂[9] |
वेबसाइट | assam |
† पहली बार 1 अप्रैल 1911 को एक प्रशासनिक प्रभाग के रूप में मान्यता प्राप्त हुई, और पूर्वी बंगाल और असम के प्रांत को विभाजित करके असम प्रांत की स्थापना की। ^[*] असम ब्रिटिश भारत के मूल प्रांतीय डिवीजनों में से एक था। ^[*] असम में 1937 से विधानमंडल है।.[10] |
बंद करें