अलास्का
From Wikipedia, the free encyclopedia
अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska /əˈlæskə/) उत्तर अमेरिका के पश्चिमोत्तरी सीमा पर पश्चिमी संयुक्त राज्य में स्थित है एक राज्य है। यह संयुक्त राज्य का एक अर्ध-एक्स्क्लेव है और इसकी सीमा पर पूर्व की ओर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त और यूकॉन क्षेत्र हैं, और इसके समुद्री सीमा के पश्चिम में रूस का चुकोत्का ओक्रूग। उत्तर की तरफ आर्कटिक महासागर के चूकची और ब्यूफोर्ट सागर हैं, और पश्चिम और दक्षिण की तरफ प्रशांत महासागर।
अलास्का Alaska | |||
---|---|---|---|
राज्य | |||
| |||
उपनाम: 'द लास्ट फ्रंटियर' | |||
ध्येय: North to the Future भविष्य के उत्तर की ओर | |||
देश | संयुक्त राज्य | ||
राज्यता से पहले | Territory of Alaska | ||
संघ में शामिल | 3 जनवरी 1959 (49वाँ) | ||
राजधानी | जूनो | ||
सबसे बड़ा शहर | एंकोरेज | ||
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्र | एंकोरेज | ||
क्षेत्र | 6,63,268 वर्गमील (17,17,856 किमी2) | ||
• थल | 5,71,951 वर्गमील (14,81,346 किमी2) | ||
• जल | 91,316 वर्गमील (2,36,507 किमी2) 13.77% | ||
क्षेत्र दर्जा | प्रथम | ||
आकार | |||
• लम्बाई | 1,420 मील (2,285 किमी) | ||
• चौड़ाई | 2,261 मील (3,639 किमी) | ||
ऊँचाई | 1,900 फीट (580 मी) | ||
अधिकतम उच्चता (डेनाली[1]) | 20,310 फीट (6,190.5 मी) | ||
निम्नतम उच्चता | 0 फीट (0 मी) | ||
जनसंख्या (2020[2]) | |||
• कुल | 7,36,081 | ||
• दर्जा | 48वाँ | ||
• घनत्व | 1.26 वर्गमील (0.49 किमी2) | ||
• घनत्व दर्जा | 50वाँ | ||
• घरेलू आय | $73,181[3] | ||
• आय पद | 8वाँ | ||
वासीनाम | अलास्कन | ||
भाषा | |||
• बोली जाने वाली भाषाएँ |
| ||
समय मण्डल | अलास्का समय मंडल (यूटीसी−09:00) | ||
हवाई-अलौशियनन (यूटीसी−10:00) | |||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ADT (यूटीसी−08:00) | ||
HADT (यूटीसी−09:00) | |||
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | US-AK | ||
अक्षांश | 51°20'N से 71°50'N | ||
देशांतर | 130°W से 172°E | ||
वेबसाइट | alaska |
अलास्का के राज्य चिह्न | |
---|---|
चेतन चिह्न | |
पक्षी | विलो टारमिगन |
कुत्ते की प्रजाति | अलास्कान मैलामूट |
मछली | किंग साल्मन |
फूल | फोर्गेट-मी-नॉट |
कीड़ा | फोर-स्पॉट स्किमर ड्रैगनफ्लाई |
स्तनपायी |
|
पेड़ | सिटका स्प्रूस |
अचेतन चिह्न | |
जीवाश्म | वूली मैमथ |
मणि पत्थर | जेड |
खनिज | सोना |
राज्य पथ चिह्न | |
अलास्का संयुक्त राज्य का सबसे बड़ा राज्य है और इसका क्षेत्र अगले तीन सबसे बड़े राज्यों (टेक्सस, कैलिफोर्निया, और मोन्टाना) के एककृत क्षेत्र से भी बड़ा है। यह दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा उपराष्ट्रीय क्षेत्र है। यह तीसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है और इसकी जनसंख्या घनत्व राष्ट्र में सबसे कम है। अलास्का की आबादी का आधा हिस्सा एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में रहता है। इसकी राजधानी जूनो क्षेत्र के अनुसार संयुक्त राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है; इसका क्षेत्र रोड आइलैण्ड और डेलावेयर से बड़ा है। अलास्का की पूर्व राजधानी सिटका, क्षेत्र के मामले में संयुक्त राज्य का सबसे बड़ा शहर है।
हालाँकि इसकी कुल अर्थव्यवस्था संयुक्त राज्य में सबसे छोटे अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, इसकी प्रति व्यक्ति आय संयुक्त राज्य में 10वीं सबसे ज़्यादा है। इसके अर्थव्यवस्था का अधिक हिस्सा मछली के व्यापार और प्राकृतिक गैस से बनता है। यहाँ अमेरिकी सेना के भी कई बेस मौजूद हैं जिससे यह और पर्यटन यहाँ के अर्थव्यवस्था को और भी विविध बनाती हैं। राज्य के आधे से ज़्यादा ज़मीन का स्वामित्व राज्य तथा केंद्र सरकार के पास है जिसमें राष्ट्रीय वन, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव शरणस्थल मौजूद हैं।
यहाँ के करीब 15 प्रतिशत लोग स्थानीय हैं जिससे अलास्का सबसे अधिक स्थानीय जनसंख्या वाला राज्य बनता है।[4] करीब चौबीस स्थानीय भाषाएँ बोली जाती हैं और स्थानीय राजनीति में अलास्का के लोग ही प्रभावशाली हैं।