अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर (फ़िल्म)
From Wikipedia, the free encyclopedia
अब्राहम लिंकन : वैम्पायर हंटर ([]अंग्रेजी]]; Abraham Lincoln: Vampire Hunter) वर्ष २०१२ की अंग्रेजी भाषा में बनी, अमेरिकी डार्क फंतासी एवं एक्शन हाॅर्रर फ़िल्म है जिसका निर्देशन तैमुर बेक्मैम्बेताॅव ने किया है, जोकि २०१० की प्रकाशित इसी नाम की उपन्यास पर आधारित है। फ़िल्म की पटकथा भी मूल उपन्यास के लेखक, सिथ ग्राहैम-स्मीथ, ने सिमाॅन किनबर्ग के साथ लिखी है। अभिनेता बेन्जामिन वाॅकर फ़िल्म की शीर्षक भूमिका कर रहे हैं वहीं सह-भूमिकाओं में डाॅमिनिक कूपर, एंथनी मैकी, मैरी एलिजाबेथ विन्स्टेड, रुफ़ुस सेवेल और मार्टन सोकैस शामिल हैं। यह संयुक्त राष्ट्र के १६वें राष्ट्रपति (१८६१-१८६५), अब्राहम लिंकन की वास्तविक लोकछवि से इत्तर उपन्यास और इस फ़िल्म में उनके दूसरे गोपनीय रूप को एक पिशाच शिकारी की परिकल्पना की गई है।
अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर | |
---|---|
Theatrical release poster | |
निर्देशक | तैमुर बेक्मैम्बेताॅव |
पटकथा | सिथ ग्राहैम-स्माइथ |
निर्माता |
टिम बर्टन तैमुर बेक्मैम्बेताॅव जिम लेम्ली |
अभिनेता |
बेंजामिन वाॅकर डाॅमिनिक कूपर एंथनी मैकी मैरी एलिजाबेथ विन्स्टेड रुफ़ुस सेवेल मार्टन सोकैस |
छायाकार | कैलेब डेशचैनेल |
संपादक | विलियम हाॅय |
संगीतकार | हेनरी जैकमैन |
निर्माण कंपनियां |
बैज़ेलेव्स कंपनी टिम बर्टन प्रोड्कशन्स ड्यून एंटरटेनमेंट |
वितरक | 20th Century Fox |
प्रदर्शन तिथि |
साँचा:फ़िल्म तिथि |
लम्बाई |
१०५ मिनट[1] |
देश | संयुक्त राष्ट्र |
भाषा | अंग्रेजी |
लागत | $६९ करोड़[2] |
कुल कारोबार | $116.4 करोड़[3] |
फ़िल्म का निर्माण टिम बर्टन, बेक्मैम्बेताॅव और जिम लेम्ली ने किया है। प्रमुख फ़िल्मांकन का काम लुईज़ियाना में मार्च २०११ से शुरू हुआ और फ़िल्म को थ्रीडी फाॅर्मेट के साथ जून २०, २०१२ में युनाइटेड किंगडम और संयुक्त राष्ट्र में जून २२, २०१२ को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म को समीक्षकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी, जहाँ एक्शन दृश्यों एवं मूल विषय पर सराहना मिली वहीं इसके अतिगंभीरता, सीजीआई की अत्यधिक उपयोग और गति पर काफी आलोचना की गई।