अझ़दहा
काल्पनिक जीव / From Wikipedia, the free encyclopedia
अझ़दहा, अज़दहा, अजदहा[1] एक काल्पनिक जीव है जिसमें सर्प की प्रकृति के बहुत से तत्त्व थे और कुछ संस्कृतियों में उड़ने और मुंह से आग उगलने की क्षमता भी थी। यह दुनिया की कई संस्कृतियों के मिथकों में पाया जाता है। कभी-कभी इस जीव को अजगर भी बुलाया जाता है, हालांकि यह थोड़ा सा ग़लत है क्योंकि "अजगर" उस सर्प का हिंदी नाम है जिसे अंग्रेज़ी में "पायथन" कहते हैं।