हर्बर्ट बेकर
From Wikipedia, the free encyclopedia
सर हर्बर्ट बेकर (9 जून 1862–4 फ़रवरी 1946) एक ब्रिटिश शिल्पकार थे जिनका दो दशक तक दक्षिण अफ़्रीकी वास्तुकला में बहुत महत्वपूर्ण योगदान था। उनका जन्म और निधन कोबम, केंट में आउलेट्स में हुआ था, और उनकी समाधि वेस्टमिन्स्टर ऐबी में है।
सामान्य तथ्य व्यक्तिगत जानकारी, नाम ...
सर हर्बर्ट बेकर | |
व्यक्तिगत जानकारी | |
---|---|
नाम | सर हर्बर्ट बेकर |
जन्म तिथि | 9 जून 1862 |
जन्म स्थान | कोबम, केंट (इंग्लैण्ड) |
मृत्यु तिथि | 4 फ़रवरी 1946(1946-02-04) (उम्र 83) |
मृत्यु स्थान | कोबम, केंट (इंग्लैण्ड) |
कार्य | |
उल्लेखनीय इमारतें | इण्डिया हाउस, लंदन, ग्लिन मिल्ज़ ऍण्ड कम्पनी, साउथ अफ़्रीका हाउस (लंदन), मॉन्टीवीएट हाउस,[1] यूनिअन इमारतें (प्रिटोरिया), सेंट जॉन्ज़ कॉलेज (जोहान्सबर्ग), विनबर्ग बॉयज़ हाई सकूल (केप टाउन) |
बंद करें
दक्षिण अफ़्रीका में उनके द्वारा बनाए गए गिरिजाघरों, विद्यालयों और घरों में से प्रमुख हैं प्रिटोरिया की यूनिअन इमारतें, जोहान्सबर्ग का सेंट जॉन्ज़ कॉलेज, केप टाउन की ख्रौत स्कुअर रियासत में स्थित विनबर्ग बॉयज़ हाई सकूल, और बॉश्खेनदाल में शैम्पेन होम्सटेड और रोड्ज़ कॉटेज।[2] सर एड्विन लुट्यन्स के साथ वे नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की रूपरेखा के लिए भी ज़िम्मेदार थे।