सेंट जेम्स गिरजाघर, दिल्ली
From Wikipedia, the free encyclopedia
सेंट जेम्स गिरजाघर' (जिसे स्किनर्स चर्च भी कहते हैं) दिल्ली में स्थित एक ऍंग्लिकन गिरजाघर है। यह दिल्ली के कश्मीरी दरवाजा क्षेत्र के निकट ही स्थित है। इसकी स्थापना कर्नल जेम्स स्किनर (१७७८-१८४१), कैवैलरी रेजिमेण्ट- स्किनर्स हॉर्स के एक प्रसिद्ध एंग्लो-इण्डियन सैन्य अधिकारी ने करवायी थी। इसकी अभिकल्पना मेजर रॉबर्ट स्मिथ ने की थी एवं निर्माण १८२६-३६ के बीच हुआ था। यह भारत के प्राचीनतम गिरजाभरों में से एक है। [1][2] यह चर्च ऑफ़ नॉर्थ इण्डिया-डायोसीज़ ऑफ़ देल्ही का भाग है।[3] यह गिरजाघर दिल्ली के कश्मीरी गेट क्षेत्र में चर्च मार्ग एवं लोथियन मार्ग के संयोजन पर स्थित है। इसी गिरजागर में दिल्ली के वाइसरॉय तब तक आते रहे थे, जब तक कि १९३१ में गुरुद्वारा रकाबगंज के निकट कॅथेड्रल चर्च ऑफ़ रिडेम्पशन, नहीं बन गया। [2] उसके समकालीन एकमात्र गिरजाघर सेंट स्टीफ़न्स चर्च, चांदनी चौक के निकट फ़तेहपुरी में १८६७ में बणा था। [4] गिरजाघर के पार्श्व में दिल्ली के तत्कालीन ब्रिटिश आयुक्त विलियम फ़्रेज़र का बंगला था। उसके पार्थिव अवशेष इसी गिरजाघर के ग्रेवयार्ड में दफ़नाये गए थे। [5]
- सेंट जेम्स गिरजाघर
सेंट जेम्स गिरजाघर | |
सेंट जेम्स गिरजाघर, दिल्ली | |
स्थान | दिल्ली |
---|---|
देश | भारत |
संप्रदाय | चर्च ऑफ़ नॉर्थ इण्डिया |
वास्तुकला | |
व्यावहारिक स्थिति | सक्रिय |
प्रशासन | |
धर्मप्रदेश | चर्च ऑफ़ नॉर्थ इण्डिया डायोसीज़ ऑफ़ देल्ही |