कश्मीरी गेट, दिल्ली
From Wikipedia, the free encyclopedia
कश्मीरी दरवाज़ा (या कश्मीरी गेट) दिल्ली के लाल किले के निकटस्थ पुराने दिल्ली शहर (शाहजहानाबाद) का एक उत्तर मुखी द्वार हुआ करता था। इसका निर्माण एक सैन्य अभियांत्रिक रॉबर्ट स्मिथ द्वारा १८३५ में करवाय़ा गया था, एवं इसके उत्तरी ओर कश्मीर प्रान्त को मुख होने के कारण इसे कश्मीरी दरवाजा कहा गया। यहां से निकलने वाली सड़क कश्मीर को जाती थी। वर्तमान में यह उत्तरी दिल्ली का एक मोहल्ला है, जो पुरानी दिल्ली क्षेत्र में आता है। यहां कुछ महत्त्वपूर्ण मार्ग मिलते हैं, जो लाल किले, महाराणा प्रताप अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल एवं दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन को जोड़ते हैं।
यह लेख दिल्ली के कश्मिरी दरवाजे के बारे में है। लाहौर वाले के लिए, कश्मीरी दरवाजा, लाहौर देखें। अन्य प्रयोग के लिए, कश्मीरी गेट देखें।
सामान्य तथ्य कश्मीरी दरवाजा, सामान्य जानकारी ...
कश्मीरी दरवाजा | |
---|---|
दिल्ली का कश्मीरी दरवाज़ा, २०१७ ई. | |
| |
सामान्य जानकारी | |
कस्बा या शहर | दिल्ली |
देश | भारत |
निर्देशांक | 28.6665706°N 77.2290677°E / 28.6665706; 77.2290677 |
पूर्ण | १८३५ |
डिजाइन और निर्माण | |
ग्राहक | दिल्ली सरकार |
बंद करें