राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
एनसीआर में दिल्ली से सटे सूबे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं।[1] एनसीआर में 4 करोड़ 70 लाख से ज्यादा आबादी रहती है। समूचे एनसीआर में दिल्ली का क्षेत्रफल 1,484 स्क्वायर किलोमीटर है। देश की राजधानी एनसीआर का 2.9 फीसदी भाग कवर करती है। एनसीआर के तहत आने वाले क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर; और हरियाणा के फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, महेंद्रगढ़, भिवानी,जींद और करनाल जैसे जिले शामिल हैं। राजस्थान से दो जिले - भरतपुर और अलवर एनसीआर में शामिल किए गए हैं।[2]
दिल्ली-एनसीआर | |
---|---|
Region | |
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का नक्शा | |
निर्देशांक: 28°40′N 77°13′E | |
Country | India |
States | दिल्ली हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश |
शासन | |
• Regional authority | National Capital Region Planning Board |
क्षेत्र | 58332 किमी2 (22,522 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 46,069,000 |
• घनत्व | 790 किमी2 (2,000 वर्गमील) |
वेबसाइट | ncrpb |
जुलाई 2013 में एनसीआर में तीन और जिलों को शामिल किया गया है जिसमें हरियाणा राज्य के भिवानी और महेंद्रगढ़, राजस्थान राज्य के भरतपुर जैसे जिले शामिल कर एनसीआर को विस्तारित किया गया था। अब एनसीआर में शामिल जिलों की संख्या बढ़ कर 19 हो गई है। साल 2011-12 में एनसीआर के सभी क्षेत्रों ने एक साथ देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 128.9 यूएस अरब डॉलर का उत्पादन किया, जो कि भारतीय जीडीपी का 7.5 प्रतिशत था। अभी हाल में उत्तर प्रदेश का एक और जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है जिसका नाम शामली है जो कि उत्तर प्रदेश का पश्चिमी जिला भी है