पंजाब क्षेत्र
भारतीय उपमहाद्वीप का एक भू-भाग / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख भारतीय उपमहाद्वीप में भौगोलिक क्षेत्र के बारे में है। अन्य प्रयोगों के लिए, पंजाब (बहुविकल्पी) देखें।
पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पाँच नदियों का क्षेत्र है।[1] पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिए हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिंदुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात् सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रान्त पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फ़ारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल।