सिन्धु नदी
एशिया महाद्वीप में एक नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
सिन्धु नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः ३६१० किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है।
सिन्धु नदी | |
नदी | |
पाकिस्तान और भारत में सिंधु नदी बेसिन की सैटेलाइट छवि | |
देश | पाकिस्तान, भारत, चीन |
---|---|
राज्य | पंजाब |
उपनदियाँ | |
- बाएँ | ज़ांस्कर नदी, सुरु नदी, सुन नदी, झेलम नदी, चिनाब नदी, रावी नदी, ब्यास नदी, सतलज नदी, पानजनाद नदी |
- दाएँ | श्योक नदी, हुनजा नदी, गिलगित नदी, स्वात नदी, कुनार नदी, काबुल नदी, कुर्रम नदी, गोमल नदी,, झोब नदी |
शहर | लेह, स्कार्दु, दासु, बेशम, थाकोट, डेरा इश्माइल खान, सुक्कूर, हैदराबाद |
Primary source | सेन्गे झांगबो |
- स्थान | तिब्बती पठार |
Secondary source | गर सैंगपो |
Source confluence | |
- ऊँचाई | 4,255 मी. (13,960 फीट) |
मुहाना | अरब सागर (प्राथमिक), कच्छ का रण (अतिरिक्त) |
- स्थान | सिंधु नदी डेल्टा (प्राथमिक), थार रेगिस्तान (अतिरिक्त), पाकिस्तान |
- ऊँचाई | 0 मी. (0 फीट) |
लंबाई | 3,610 कि.मी. (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह ","। मील) |
जलसम्भर | 11,65,000 कि.मी.² (4,49,809 वर्ग मील) |
प्रवाह | for अरब सागर |
- औसत | 6,600 मी.³/से. (2,33,077 घन फीट/से.) |
- max | 58,000 मी.³/से. (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह ","। घन फीट/से.) |
- min | 1,200 मी.³/से. (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह ","। घन फीट/से.) |
सिंधु नदी बेसिन का मानचित्र
|
सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु. इनमें शतद्रु सबसे बड़ी उपनदी है। सतलुज/शतद्रु नदी पर बना भाखड़ा-नंगल बांध के द्वारा सिंचाई एंव विद्दुत परियोजना को बहुत सहायता मिली है। इसकी वजह से पंजाब (भारत) एंव हिमाचल प्रदेश में खेती ने वहां का चेहरा ही बदल दिया है। वितस्ता (झेलम) नदी के किनारे जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित है।