दिल्ली रिज
From Wikipedia, the free encyclopedia
दिल्ली रिज (Delhi Ridge), जिसे कभी-कभी केवल रिज (Ridge) भी कहा जाता है, भारत के दिल्ली राज्य के दक्षिणी भाग और उस के पड़ोस में हरियाणा राज्य में अरावली पर्वतमाला का एक उत्तरी कटक है। यह दक्षिणपूर्व में तुगलकाबाद के समीप असोला भट्टी वन्य अभयारण्य से उत्तर में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर वज़ीराबाद तक लगभग 35 किमी तक चलता है। भूवैज्ञानिक दृष्टि से इसके टीले-पहाड़ लगभग 1.5 अरब वर्ष पहले बने थे। दिल्ली रिज वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है और इसका बड़ा भाग अभी-भी वनित है और विशेषकर तेन्दुए के लिए जाना जाता है। दिल्ली रिज राजस्थान से आने वाली गरम हवाओं से दिल्ली की रक्षा करता है और इसके वन नगर को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिस कारण से इसे "दिल्ली के फेफड़े" भी कहा जाता है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य दिल्ली रिज, उच्चतम बिंदु ...
दिल्ली रिज | |
---|---|
Delhi Ridge | |
उच्चतम बिंदु | |
मातृशिखर | अरावली |
निर्देशांक | 28°29′46″N 77°16′05″E |
नामकरण | |
पुकार नाम | दिल्ली के फेफड़े |
भूगोल | |
देश | भारत |
राज्य | दिल्ली, हरियाणा |
जिला | दक्षिण दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद |
भूविज्ञान | |
चट्टान पुरातनता | 1.5 अरब वर्ष |
बंद करें