जोधपुर
राजस्थानी स्थापत्य कला का क्षेत्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
जोधपुर सुनें सहायता·सूचना जोधपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित राज्य का दुसरा सबसे बड़ा नगर है जिसे सूर्य नगरी व नीली नगरी के नाम से जाना जाता है राव जोधा ने 12 मई, 1459 ई. में आधुनिक जोधपुर शहर की स्थापना की मेहरानगढ़ का दुर्ग जोधपुर में स्थित है
जोधपुर Jodhpur सूर्यनगरी, जोधाणा | |
---|---|
महानगर | |
| |
उपनाम: "ब्लू सिटी", " सूर्यनगरी" | |
निर्देशांक: 26.28°N 73.02°E / 26.28; 73.02 | |
देश | भारत |
राज्य | राजस्थान |
जिला | जोधपुर[1] |
बसे हुए | १४५९ |
संस्थापक | मंडोर के राव जोधा |
नाम स्रोत | राव जोधा |
शासन | |
• मेयर, महानगर पालिका कॉर्पोरेशन | जोधपुर उत्तर महापौर : कुंती देवडा जोधपुर दक्षिण महापौर : विनीता सेठ |
• जोधपुर के पुलिस कमिश्नर | रवि दत्त गौड , भा.पु.से. |
क्षेत्र[2] | 394 किमी2 (152 वर्गमील) |
• महानगर | 289.5 किमी2 (111.8 वर्गमील) |
ऊँचाई | 231 मी (758 फीट) |
जनसंख्या (2023)[3] | |
• महानगर | 26,38,300 |
• दर्जा | 1436 |
• घनत्व | 161 किमी2 (420 वर्गमील) |
• महानगर | 26,38,300 |
भाषाएं | |
• आधिकारिक | हिन्दी, मारवाड़ी |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+५:३०) |
पिन | ३४२००१ |
वाहन पंजीकरण | आरजे १९ |
वेबसाइट | jodhpur |
वर्ष पर्यन्त चमकते सूर्य वाले मौसम के कारण इसे "सूर्य नगरी" भी कहा जाता है। यहां स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे "नीली नगरी" के नाम से भी जाना जाता था। यहां के पुराने शहर का अधिकांश भाग इस दुर्ग को घेरे हुए बसा है, जिसकी प्रहरी दीवार में कई द्वार बने हुए हैं,[4] हालांकि पिछले कुछ दशकों में इस दीवार के बाहर भी नगर का वृहत प्रसार हुआ है। जोधपुर पर्यटकों के लिये राज्य भर में भ्रमण के लिये उपयुक्त आधार केन्द्र का कार्य करता है।
वर्ष २०१४ के विश्व के अति विशेष आवास स्थानों (मोस्ट एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी प्लेसेज़ ऑफ़ द वर्ल्ड) की सूची में प्रथम स्थान पाया था। [5] एक तमिल सिनेमा, आई, जो कि अब तक की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी सिनेमा शोगी, की शूटिंग भी यहां हुई थी।[6]