ऑसेलॉट
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑसेलॉट (Ocelot), जिसे बौना तेन्दुआ (dwarf leopard) भी कहा जाता है एक प्रकार की जंगली बिल्ली है जो दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और मेक्सिको में पाई जाती है। कुछ सूत्रों के हवाले से यह संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास राज्य में और कैरिबियाई सागर के त्रिनिदाद द्वीप पर देखी जा चुकी है। यह देखने में पालतू बिल्ली जैसी है हालांकि इसकी ख़ाल जैगुआर और बादली तेन्दुए जैसी होती है। किसी ज़माने में इनकी ख़ाल के लिए यह लाखो की संख्या में मारे गए लेकिन फिर इन्हें बचने के लिए इन्हें 1972 से 1996 काल में विलुप्तप्राय जाति घोषित कर दिया गया। इनकी आबादी बढ़ी और 2008 आईयूसीएन लाल सूची में इन्हें संकटमुक्त कहा गया है।[2]
सामान्य तथ्य ऑसेलॉट Ocelot, संरक्षण स्थिति ...
ऑसेलॉट Ocelot | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | मांसाहारी (Carnivora) |
कुल: | फ़ेलिडाए (Felidae) |
वंश: | लेपरडस (Leopardus) |
जाति: | लेपरडस पारडैलिस L. pardalis |
द्विपद नाम | |
Leopardus pardalis (लीनियस, 1758) | |
ऑसेलॉट का विस्तार |
बंद करें