Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हॅलम टेनिसन, दूसरे बॅरन टेनिसन (अंग्रेज़ी: Hallam Tennyson, 2nd Baron Tennyson ) एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ थे। उन्हें 9 जनवरी 1903-21 जनवरी 1904 के बीच, महाराज एडवर्ड सप्तम् द्वारा, ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महाराज के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। इसके अलावा, अपने व्यवसायिक जीवन के दौरान, उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की सेवा में, विश्व भर में विस्तृत विभिन्न ब्रिटिश उपनिवेशों में, अन्य अनेक महत्वपूर्ण व वर्चस्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी थी। वे ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गवर्नर-जनरल थे। उन्होंने होपटन के सातवें अर्ल के पदत्याग के बाद गवर्नर-जनरल के पद को संभाला था।
परममान्य दूसरे बॅरन टेनिसन हॅलम टेनिसन | |
---|---|
दूसरे बॅरन टेनिसन | |
कार्यकाल 9 जनवरी 1903-21 जनवरी 1904 | |
पूर्वा धिकारी | जॉन होप, होपटन के सातवें अर्ल |
उत्तरा धिकारी | हेनरी स्टॅफ़ऱ्ड नॉर्थकोट, प्रथम बॅरन नॉर्थकोट |
राष्ट्रीयता | ब्रिटिश |
धर्म | इसाई धर्म |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.