![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d3/Indian_Ocean-CIA_WFB_Map.png/640px-Indian_Ocean-CIA_WFB_Map.png&w=640&q=50)
हिन्द महासागर
एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से घिरा महासागर / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय Archived 2024-05-15 at the वेबैक मशीन महासागर या हिन्द महासागर ( Indo Pacific ) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20% भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय क्षेत्र (भारतीय उपमहाद्वीप) से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में कंबोडिया-लाओस-वियतनाम मलेशिया- इंडोनेशिया(मलय सागर) , सुंदा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है। विश्व में केवल यही एक महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम यानी, भारत के नाम पर है। प्राचीन भारतीय ग्रंथो में इसे "रत्नाकर" कहा गया है।
भारतीय महासागर | |
---|---|
हिन्द महासागर | |
![]() अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन के अनुसार भारतीय महासागर का विस्तार | |
स्थान | दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, पश्चिमी एशिया, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिणी अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया |
निर्देशांक | 20°S 80°E |
प्रकार | महासागर |
अधिकतम लम्बाई | 9,600 कि॰मी॰ (31,500,000 फीट) (Antarctica to Bay of Bengal)[1] |
अधिकतम चौड़ाई | 7,600 कि॰मी॰ (24,900,000 फीट) (Africa to Australia)[1] |
सतही क्षेत्रफल | 70,560,000 कि॰मी2 (7.595×1014 वर्ग फुट) |
औसत गहराई | 3,741 मी॰ (12,274 फीट) |
अधिकतम गहराई | 7,258 मी॰ (23,812 फीट) (Java Trench) |
तट लम्बाई1 | 66,526 कि॰मी॰ (218,261,000 फीट)[2] |
बस्तियाँ | Abu Dhabi, Chennai, Chittagong, Colombo, Dammam, Dar es Salaam, Denpasar, Doha, Dubai, Durban, Goa, Hafun, Hurghada, Jeddah, Karachi, Kochi, Kolkata, Kuwait City, Langkawi, Manama, Mangalore, Maputo, Mogadishu, Mombasa, Mumbai, Muscat, Padang, Perth, Port Elizabeth, Durban, Port Sudan, Suez, Toliara, Visakhapatnam |
सन्दर्भ | [3] |
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है |
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/da/Map_of_the_Indian_Ocean_and_the_China_Sea_was_engraved_in_1728_by_Ibrahim_M%C3%BCteferrika.jpg/640px-Map_of_the_Indian_Ocean_and_the_China_Sea_was_engraved_in_1728_by_Ibrahim_M%C3%BCteferrika.jpg)
वैश्विक रूप से परस्पर जुड़े समुद्रों के एक घटक हिंद महासागर को, अटलांटिक महासागर से 20° पूर्व देशांतर जो केप एगुलस से गुजरती है और प्रशांत महासागर से 146°55' पूर्व देशांतर पृथक करती हैं। हिंद महासागर की उत्तरी सीमा का निर्धारण फारस की खाड़ी में 30° उत्तर अक्षांश द्वारा होता है। हिंद महासागर की पृष्टधाराओं का परिसंचरण असममित है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरों पर इस महासागर की चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर है; और इसका क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर है जिसमें लाल सागर और फारस की खाड़ी शामिल हैं।
सागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर होने का अनुमान है। हिन्द महासागर में स्थित मुख्य द्वीप हैं; मेडागास्कर जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, रीयूनियन द्वीप; कोमोरोस; सेशेल्स, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और इंडोनेशिया का द्वीपसमूह जो इस महासागर की पूर्वी सीमा का निर्धारण करते हैं। इसकी आकृति विकृत 'एम'की भांति है।यह तीन और से भू-वेष्टित महासागर है। इसकी सीमाओं पर प्राचीन पठारी भूखण्ड स्थित हैं जो इस बात का संकेत देते हैं कि इस महासागर में गर्त एवं खाइयों का अभाव है। बीसवीं शताब्दी तक हिंद महासागर अज्ञात महासागर के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1960 से 1965 के बीच अंतरराष्ट्रीय हिंद महासागरीय अभियान (IIOE) के फलस्वरूप इस महासागर की तली के सम्बन्ध में अनेक विलक्षण तथ्य प्रकाश में आए!