स्वास्थ्य पर्यटन
चिकित्सा पर्यटन / From Wikipedia, the free encyclopedia
जब लोग अपनी चिकित्सा या उपचार के लिये अपने देश से बाहर किसी अन्य देश की यात्रा करते हैं तो यह चिकित्सा पर्यटन (मेडिकल टूरिज्म) कहलाता है। कुछ दशकों पहले प्रायः निम्न विकसित देशों के लोग उच्च विकसित देशों के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में अपने देश में अनुपलब्ध चिकित्सा उपचारों के लिये 'चिकित्सा पर्यटन' करते थे। परन्तु, हाल ही के वर्षों में तो उच्च विकसित देशों के नागरिक सस्ते लेकिन गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के लिये तीसरी दुनिया के देशों की यात्रा करने लगे हैं। सस्ता होने के अलावा अपने देश में किसी चिकित्सीय उपचार का उपलब्धत न होना या अवैध होना भी चिकित्सा पर्यटन का कारण होता है। चिकित्सा पर्यटन, पर्यटन की एक नवीन और सबसे अधिक विकसित होती शाखा मानी जाती है।