![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ea/Coin_of_Vikramaditya_Chandragupta_II_with_the_name_of_the_king_in_Brahmi_script_380_415_CE.jpg/640px-Coin_of_Vikramaditya_Chandragupta_II_with_the_name_of_the_king_in_Brahmi_script_380_415_CE.jpg&w=640&q=50)
स्कन्दगुप्त
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्कन्दगुप्त(455-467) प्राचीन भारत में तीसरी से पाँचवीं सदी तक शासन करने वाले गुप्त राजवंश के सातवें राजा थे। इनकी राजधानी पाटलिपुत्र थी जो वर्तमान समय में पटना के रूप में बिहार की राजधानी है। हूणों ने गुप्त साम्राज्य पर धावा बोला। परंतु स्कन्दगुप्त ने उनका सफल प्रतिरोध कर उन्हें खदेड़ दिया। हूणों के अतिरिक्त उसने पुष्यमित्रों को भी विभिन्न संघर्षों में पराजित किया। सकंदगुप्त ने 466 ईसवी में हूणों को पराजित किया था। यह गुप्त वंश का अंतिम प्रतापी सम्राट था।