सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।[1] उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे। उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया। जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए। अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया। उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया। पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा। जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया।

सामान्य तथ्य सैफ़ अली ख़ान, जन्म ...
सैफ़ अली ख़ान
Thumb
सैफ़ अली ख़ान 2015 के स्टार डस्ट पुरस्कार के दौरान
जन्म 16 अगस्त 1970 (1970-08-16) (आयु 54)
नई दिल्ली, भारत
आवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता, निर्माता
कार्यकाल 1992–वर्तमान
जीवनसाथी
बच्चे सारा अली ख़ान को मिला कर 4
माता-पिता
संबंधी
बंद करें

सैफ़ अली ख़ान के बारे मे अधिक जानने के लिए ( कॅरिअर, नेटवर्थ, परिवार और अन्य चीज़े) Archived 2023-07-17 at the वेबैक मशीन

अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्मित और निर्देशित अमेजन प्राइम वीडियो की वेब श्रृंखला तांडव में खान एक राजनेता के रूप में दिखाई दिए।[2][3] वह फातिमा सना शेख और अली फज़ल के साथ 3 डी कॉमेडी-हॉरर भूत पुलिस में भी दिखाई देंगे, जो अपराध कॉमेडी बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी के सामने है।

व्यक्तिगत जीवन

1992 में सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी। सैफ और अमृता में बारह वर्ष का अंतर था, सैफ के दो बच्चे इब्राहिम और सारा अली ख़ान पहली शादी के हैं। 2004 अमृता से तलाक हो गया २०१२ में सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की।[4]

सैफ़ अली ख़ान के जीवन के बारे मे और जानने के लिए Archived 2023-06-16 at the वेबैक मशीन

प्रमुख फिल्में

अधिक जानकारी वर्ष, फ़िल्म ...
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2018सेक्रेड गेम्सराजा मालवानी
2024देवाराअमर शास्त्री
२०१५ फैंटम दनियाल खान
डॉली की डोली राजकुमार कुंवर आदित्य सिंह
२०१४ हैपी एंडिंग
लेकर हम दीवाना दिल
हमशकल्स अशोक सिंघानिया
२०१३ बुलेट राजा राजा मिश्रा
गो गोवा गॉन
बॉम्बे टॉकीज
रेस 2 रणवीर "रोनी" सिंह
२०१२ कॉकटेल गौतम कपूर
एजेंट विनोद एजेंट विनोद
२०११ आरक्षण दीपक कुमार
२००९ कुर्बान एहसान खान
लव आज कल जय वर्धन सिंह
सनम तेरी कसम विजय वर्मा
२००८ रोडसाइड रोमियो रोमियो
थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक रणवीर तलवार
वुडस्टॉक विला
टशन जिमी क्लिफ
Race रोनी
२००७नेहले पे देहलाजिमी
एकलव्य
ओम शाँति ओम
टशन
ता रा रम पमराजीव/आर वी
नेहले पे देहलाजिमी
२००६ओमकाराईश्वर "लंगड़ा" त्यागीविजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार‎
बीइंग साइरससाइरस मिस्त्री
२००५सलाम नमस्तेनिखिल 'निक' अरोड़ा
परिनीताशेखर एन रॉयनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार‎
२००४हम तुमकरन कपूरविजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार‎
एक हसीना थीकरन सिंह राठोड़प्रथम खलनायक किरदार
२००३कल हो ना होरोहित पटेलविजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎ &
फ़िल्मफ़ेयर मोटोरोला "मोटो लुक ऑफ द यीअर"
एल ओ सी कारगिलअनुज नय्यर
डरना मना हैअनिल मनचंदानी
२००२ना तुम जानो ना हमअक्षय कपूर
२००१लव के लिये कुछ भी करेगाप्रकाश
दिल चाहता हैसमीरविजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎
रहना है तेरे दिल मेंराजीव "सैम" श्यामराव
२०००क्या कहनाराहुल मोदी
१९९९ये है मुम्बई मेरी जानराजू ताराचंद
कच्चे धागेधनन्जय पंडित 'जय'नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎
आरज़ूअमर
हम साथ साथ हैंविनोद
बीवी नं॰ 1विशेष भूमिका
१९९८हमसे बढ़कर कौनसनी
कीमतअजय
१९९७उड़ानराजा
हमेशाराजा/राजू
१९९६दिल तेरा दीवानारवि कुमार
तू चोर मैं सिपाहीराजा
एक था राजासनी
बम्बई का बाबूविक्रम (विकी)
१९९५इम्तिहानविकी
सुरक्षाअमर/प्रिंस विजय
१९९४यार गद्दारजय वर्मा
आओ प्यार करेंराजा
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ीदीपक कुमारनामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎
इम्तहानविकी
ये दिल्लगीविक्रम 'विकी' सहगल
१९९३आशिक आवाराजिमी/राकेश राजपालविजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय पुरस्कार‎
पहचान
पहला नशा
१९९२परम्पराप्रताप पामुलापति सिंह
बंद करें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.