Loading AI tools
भारतीय अभिनेत्री विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सुहासी गोराडिया जयशील धामी एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है।[1]
सुहासी गोराडिया जयशील धामी Suhasi Goradia Jaisheel Dhami | |
---|---|
जन्म |
सुहानी गोराडिया 28 अप्रैल 1988 मुम्बई, भारत |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल, नृत्यांगना |
कार्यकाल | 2004 - अब तक |
जीवनसाथी | जयशील धामी (वि॰ 2007) |
संबंधी | दृष्टि धामी (ननद) |
धामी बचपन से ही एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।[2]
उन्होंने 2004 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जब वह के. स्ट्रीट पाली हिल के एक एपिसोड में जुगनू खंडेलवाल के रूप में दिखाई दीं। 2005 में धामी ने रात होने को है, पूरब या पश्चिम और होम स्वीट होम में काम किया। २००६ में उन्होंने दो धारावाहिकों में काम किया। एक चाबी है पड़ोस में में मुख्य भूमिका निभाई और अंतरिक्ष - एक अमर कथा में राजकुमारी उर्मी की भूमिका में नज़र आईं। 2009 में उन्होंने यहाँ मैं घर घर खेली में आभा का किरदार निभाया।[3] जुलाई 2012 में यहाँ मैं घर घर खेली समाप्त होने के कुछ महीने बाद, वह आज की हाउसवाइफ है ... सब जानती है में सोना कन्हैया चतुर्वेदी के रूप में शामिल हुईं, जो दिसंबर 2012 में प्रीमियर हुआ।[4]
2012 में उन्होंने अपने पति जयशील धामी के साथ नच बलिए 5 में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया, जहां वो शो के दूसरे रनर अप रहे। जून 2014 में वह लाइफ ओके पर पौराणिक श्रृंखला देवों के देव... महादेव में मोहित रैना के साथ देवी पार्वती के रूप में नजर आईं।[5] टीवी से 3 साल की दूरी रखने के बाद उन्होंने 2017 के अंत में वापसी की, जब उन्होंने ज़ी टीवी के नए शो आप के आ जाने से में अभिनेता करण जोटवानी के सामने वेदिका माथुर और वेदिका प्रताप की मुख्य भूमिका निभाई।[6] जून 2018 में उन्होंने पिया अलबेला के एक एपिसोड में अभिनय किया।[7]
सुहासी ने २ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया।[उद्धरण चाहिए]
सुहासी तेलुगू फिल्म वादे कवाली में अभिनय किया। सुहानी ने कन्नड़ फिल्म हागे सुमाने में काम किया है। इनके अलावा, वह हिंदी गायक केके के एल्बम हमसफ़र के गीत "आसमान के" में दिखाई दीं।[उद्धरण चाहिए]
सुहासी ने टाटा मैजिक, रेमंड्स, यूनिवर्सल (माधवन के साथ), स्लाइस, यामाहा, मोप्लीज, फोर्ड और इस तरह के कई ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की।[उद्धरण चाहिए]
उनकी शादी जैशील धामी से हुई है, जो अभिनेत्री दृष्टि धामी के भाई हैं। 2015 में उनके बेटे कबीर धामी का जन्म हुआ था।[8]
साल | धारावाहिक | भूमिका | टिप्पणियाँ |
---|---|---|---|
2004 | के. स्ट्रीट पाली हिल | जुगनू खंडेलवाल | 1 एपिसोड |
2004–2005 | कभी हाँ कभी ना | समंथा | |
2005 | रात होने को है – टिंगू | सीमा (एपिसोड 185 से 188) | |
2005 | रात होने को है – मौत का सौदागर | अवंतिका की छोटी बहन (एपिसोड 205 से 208) | |
2005 | फिर भी दिल है हिंदुस्तानी | अंजलि | विशिष्ट उपस्थिति |
2005–2006 | पूरब या पश्चिम | ||
2005–2006 | होम स्वीट होम | निकिता | |
2006–2007 | एक चाबी है पड़ोस में | उर्मिला मेहता (उर्मी) | |
2006–07 | अंतरिक्ष - एक अमर कथा | राजकुमारी उर्मी | |
2009 | श्श्श्श... फिर कोई है – वल्लभगढ़ की राजकुमारी: भाग 1 – भाग 8 | कल्याणी (एपिसोड 158 से 165) | |
2009–12 | यहाँ मैं घर घर खेली | स्वर्ण आभा प्रसाद / अलबेली
(दोहरी भूमिका) |
|
2012–13 | आज की हाउसवाइफ है... सब जानती है | सोना चतुर्वेदी | |
2013 | नच बलिए 5 | प्रतियोगी | तृतीय स्थान |
2014 | देवों के देव... महादेव | पार्वती | |
2016 | बस थोड़े से अनजाने | संभवी | |
2018–2019 | आप के आ जाने से | वेदिका साहिल अग्रवाल / वेदिका साहिल कश्यप | |
2018 | पिया अलबेला | नर्तकी | कैमियो |
जीत गई तो पिया मोरे | वेदिका श्रीनिवासन | 5 एपिसोड | |
कुमकुम भाग्य | नर्तकी | कैमियो | |
2022 | स्वराज | रानी वेलु नचियार | मुख्य (एपिसोड 14) |
उन फिल्मों को दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं |
साल | पुरस्कार | श्रेणी | धारावाहिक | परिणाम |
---|---|---|---|---|
2009 | फिल्मफेयर पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कन्नड़ | हागे समाने | नामित |
2011 | ज़ी रिश्ते अवार्ड्स | पसंदीदा बेटी | यहाँ मैं घर घर खेली | जीत |
2018 | पसंदीदा जोड़ी (करन जोटवानी के साथ) | आप के आ जाने से | नामित | |
पसंदीदा लोकप्रिय चरित्र – महिला |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.