सी॰ एन॰ आर॰ राव
भारतीय रसायनज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव (कन्नड़: ಚಿಂತಾಮಣಿ ನಾಗೇಶ ರಾಮಚಂದ್ರ ರಾವ್) जिन्हें सी॰ एन॰ आर॰ राव के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय रसायनज्ञ हैं जिन्होंने घन-अवस्था और संरचनात्मक रसायन शास्त्र के क्षेत्र में मुख्य रूप से काम किया है। वर्तमान में वह भारत के प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के प्रमुख के रूप में सेवा कर रहे हैं। डॉ॰ राव को दुनिया भर के 60 विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट प्राप्त है। उन्होंने लगभग 1500 शोध पत्र और 45 वैज्ञानिक पुस्तकें लिखी हैं।
सामान्य तथ्य सी॰ एन॰ आर॰ राव, जन्म ...
सी॰ एन॰ आर॰ राव | |
---|---|
| |
जन्म |
30 जून 1934 (1934-06-30) (आयु 90) बैंगलोर, मैसूर राज्य (वर्त्तमान में कर्णाटक) |
आवास | भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
क्षेत्र | रसायन शास्त्र |
संस्थान |
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आईआईटी कानपुर भारतीय विज्ञान संस्थान ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा जवाहरलाल नेहरु उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र |
शिक्षा |
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पर्ड्यू विश्वविद्यालय |
प्रसिद्धि |
घन-अवस्था रसायन शास्त्र पदार्थ विज्ञान |
उल्लेखनीय सम्मान |
ह्युजेस मेडल (2000) भारत विज्ञान पुरस्कार (2004) (ऍफ़आरएस)(1984) अब्दुस सलाम पदक (2008) डैन डेविड पुरस्कार (2005) लीजन ऑफ़ ऑनर (2005) पद्म श्री पद्म विभूषण (2013) भारत रत्न (2013) |
बंद करें
वर्ष 2013 में भारत सरकार ने उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया। सी वी रमण और ए पी जे अब्दुल कलाम के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले वे तीसरे ऐसे वैज्ञानिक हैं।