सहायता:प्रत्यावर्तन
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रत्यावर्तन (Reverting) का अर्थ है एक या एक से अधिक सम्पादनों द्वारा हुए बदलाव को पूर्णतः अथवा आंशिक रूप से वापस करते हुए पन्ने की सामग्री को पिछले अवतरण पर पुनः स्थापित करना। आंशिक प्रत्यावर्तन में सम्पादन द्वारा हुए बदलाव के कुछ हिस्से को वापस किया जाता है जबकि अन्य बदलाव यथावत स्वीकृत किये जाते हैं। स्व-प्रत्यावर्तन अपने खुद के द्वारा किये बदलाव को वापस लेना है।
![]() |
इस पृष्ठ पर हिन्दी विकिपीडिया के अभ्यास या प्रक्रिया का विवरण करती मार्गदर्शिका है। यह विकिपीडिया की नीतियों या दिशा-निर्देशों में से एक नहीं है। |
|
प्रत्यावर्तन हमेशा "पूर्ववत करे" नामक उपकरण के प्रयोग से ही नहीं किया जाता, बल्कि कोई भी ऐसा सम्पादन जिससे पिछले बदलाव (या बदलावों) को वापस लेकर पुरानी सामग्री को पुनः स्थापित किया जाता है, प्रत्यावर्तन है।
प्रत्यावर्तन दोनों रूपों में हो सकता है, पहला - जब किसी सम्पादन द्वारा कोई जानकारी अवांछित रूप से जोड़ी गयी हो उसे पूरी तरह अथवा उसका कुछ हिस्सा हटा कर पिछले अवतरण की सामग्री को बहाल करना; दूसरा - किसी सम्पादन द्वारा यदि कुछ सामग्री हटा दी गयी हो तो उसे आंशिक अथवा पूर्ण रूप में वापस स्थापित करना; या इन दोनों के मिलेजुले रूप, अर्थात किसी सम्पादन द्वारा पुरानी सामग्री हटा कर उसकी जगह कुछ अन्य अवांछित सामग्री जोड़ी गयी हो तो इस नयी जोड़ी गयी सामग्री को हटा कर पुरानी सामग्री को फिर स्थापित करना।
सम्पादनों को प्रत्यावर्तित करना हमेशा उचित हो अथवा आवश्यक हो यह जरूरी नहीं है। अच्छी नीयत से किये गए बदलाव को प्रत्यावर्तित करना भी उत्पात के रूप में देखा जा सकता है और ऐसे संपादनों को विघटनकारी मानते हुए प्रत्यावर्तन-कर्ता पर भी अल्पकालिक अवरोध लगाया जा सकता है। सम्पादन युद्ध की स्थिति में तीन प्रत्यावर्तन के नियम का सदैव ध्यान रखा जाना चाहिए।