क्षिप्रा नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
क्षिप्रा, मध्यप्रदेश में बहने वाली एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नदी है। यह भारत की पवित्र नदियों में एक है। उज्जैन में कुम्भ का मेला इसी नदी के किनारे लगता है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर भी यहां ही है। इसे मालवा की गंगा के रूप में भी जाना जाता है। पुराणों में ऐसा उल्लेख है की क्षिप्रा नदी का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के सारे संचित पाप नष्ट हो जाते है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह इंदौर के उज्जैनी मुंडला गांव की ककड़ी बड़ली नामक स्थान से निकलती है।196KM बहने के बाद मंदसौर में चंबल मे मिल जाती है। खान नदी और गम्भीर इसकी सहायक नदियां है| सिंहस्थ २०१६ में क्षिप्रा अविरल बहती रहे इसलिए इसमें नर्मदा का जल,नर्मदा-क्षिप्रा लिंक प्रोजेक्ट के माध्यम से उज्जैनी में छोड़ा जा रहा है।