![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/1/1a/Shaheed_1965_film.jpg/640px-Shaheed_1965_film.jpg&w=640&q=50)
शहीद (1965 फ़िल्म)
हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
शहीद (1965 फ़िल्म) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम पर हिन्दी भाषा की फिल्म है। भगत सिंह के जीवन पर 1965 में बनी यह देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। जिसकी कहानी स्वयं भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। इस फ़िल्म में अमर शहीद राम प्रसाद 'बिस्मिल' के गीत थे। मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह का जीवन्त अभिनय किया था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम पर आधारित यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रामाणिक फ़िल्म है।
शहीद (1965 फ़िल्म) | |
---|---|
![]() 1965 में बनी शहीद फिल्म का पोस्टर | |
निर्देशक | एस. राम शर्मा |
लेखक | बटुकेश्वर दत्त |
पटकथा | दीनदयाल शर्मा |
निर्माता | केवल कश्यप |
अभिनेता |
कामिनी कौशल, मनोज कुमार, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मनमोहन, प्राण, मदन पुरी, असित सेन, राजा, अनवर हुसैन, कमाल कपूर, कृष्ण धवन, |
संगीतकार | प्रेम धवन |
प्रदर्शन तिथि |
1965 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
13वें राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड की सूची में इस फ़िल्म ने हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिये नर्गिस दत्त पुरस्कार भी अपने नाम किया। बटुकेश्वर दत्त की कहानी पर आधारित सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन के लिये दीनदयाल शर्मा को पुरस्कृत किया गया था। यह भी महज़ एक संयोग ही है कि जिस साल यह फ़िल्म रिलीज़ हुई थी उसी साल बटुकेश्वर दत्त का निधन भी हुआ।