वेल्स की संसद
From Wikipedia, the free encyclopedia
सेनेड कैमरी ( वेल्श: Senedd Cymru), या वेल्श संसद,[2] जिसे "सेनेड" (Senedd) भी कहा जाता है,[3] वेल्स का लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित, अवक्रमित, एक्सदनीय विधायिका है। यह वेल्स के लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है, वेल्स के लिए कानून बनाता है, करों को मंज़ूरी देता है और वेल्श सरकार के कार्यों की संवीक्षा करता है।[4] एक द्विभाषी संस्थान होने के नाते, इसमें अंग्रेजी और वेल्श दोनों भाषाएँ इसकी आधिकारिक भाषा हैं।[5] मई 2020 से पहले तक इसे वेल्स की राष्ट्रिय विधानसभा ( वेल्श: Cynulliad Cenedlaethol Cymru) के रूप में जाना जाता था।[3]
वेल्स की संसद Senedd Cymru Welsh Parliament | |
---|---|
पंचम संसद | |
प्रकार | |
प्रकार | |
नेतृत्व | |
अध्यक्ष (लैवैद) |
एलिन जोन्स, प्लाइड कयमरु |
सत्ता पक्ष |
रेबेका एवंस, लेलेबर पार्टी |
मुख्य कार्यकारी |
मेनन अंटोनियाज़ी |
संरचना | |
सीटें | 60 |
राजनैतिक गुट |
|
चुनाव | |
अतिरिक्त सदस्य प्रणाली | |
5 मई 2016 | |
6 मई 2021 से पूर्व | |
बैठक स्थान | |
| |
सेनेड भवन, कार्डिफ़ | |
जालस्थल | |
senedd![]() |
सेनेड में 60 सदस्य शामिल हैं, जिन्हें सेनेड सदस्य (मेंबर ऑफ़ सेनेड) के रूप में जाना जाता है,[6] जिसे अंग्रेजी में संक्षिप्त रूप में "MS" लिखा जाता है।[7] 2011 के बाद से, सदस्यों को एक अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है, जिसमें 40 एमएस एक-व्यक्ति निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट वोटिंग द्वारा चुने जाते हैं, जबकि बाकि के 20 सदस्य डी'हॉन्ट विधि के अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार पांच "चुनावी क्षेत्र" का प्रतिनिधित्व करते हैं, प्रत्येक ऐसे चुनावी क्षत्र से 5 सदस्य चुने जाते हैं। आमतौर पर, सेनेड में सबसे बड़ी पार्टी वेल्श सरकार बनाने में सफल होती है।
वेल्श संसद की शुरुआत १९९७ में, वेल्स की विधानसभा के रूप में हुई थी, जीके पास कोई प्राथमिक विधायी अधिकार नहीं थे, अर्थात, यह केवल वेल्स संबंधित विधियों को मंज़ूर या नामंज़ूर कर सकती थी। तत्पश्चात, २०११ में हुए जनमत के परिणामों के मद्देनज़र २०१७ में इसपर कुछ विषयों में प्राथमिक विधायी शक्तियां दी गयीं, एवं और विधायी शक्तियों के विस्तार के बाद, मई २०२० के बाद विधानसभा के नाम को बदल कर "वेल्श संसद" कर दिया गया।