![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/92/Wiki-Ta-und-Al-Elkos-P1090329-1.jpg/640px-Wiki-Ta-und-Al-Elkos-P1090329-1.jpg&w=640&q=50)
विद्युत अपघट्य संधारित्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
विद्युत अपघट्य संधारित्र' (electrolytic capacitor) संधारित्र का एक प्रकार है जिसके दोनो प्लेटों के बीच कोई समुचित विद्युत अपघट्य (electrolyte) का प्रयोग किया जाता है। विद्युत अपघट्य के प्रयोग के कारण विद्युत अपघट्य संधारित्र की धारिता समान आकार के अन्य संधारित्रों की अपेक्षा बहुत अधिक होती है। इस तरह के संधारित्र अपेक्षाकृत अधिक धारा तथा कम आवृत्ति के विद्युत परिपथों में उपयोग में लाये जाते हैं। अधिक आवृत्ति की स्थिति में ये उपयोगी नहीं होते।
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/92/Wiki-Ta-und-Al-Elkos-P1090329-1.jpg/640px-Wiki-Ta-und-Al-Elkos-P1090329-1.jpg)
विद्युत अपघट्य संधारित्र मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं -
- अलुमिनियम एलेक्ट्रोलाइटिक, तथा
- टैटेलम एलेक्ट्रोलाइटिक
- नायोबियम एलेक्ट्रोलाइटिक संधारित्र